scorecardresearch

How to identify snake presence: कहीं आपके घर में भी तो नहीं छिपा है सांप, अगर दिखे ये पांच संकेत तो हो जाएं अलर्ट

गर्मी आते ही सांप ठंडी जगहों की तलाश में इधर-उधर ठिकाना ढूंढना शुरू कर देते हैं. कई बार वह घरों का सहारा लेते हैं. अगर आपको भी ये पांच अजीब संकेत घर में मिल रहे हैं, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं क्योंकि हो सकता सांप ने आपके घर को अपना ठिकाना बना लिया है.

5 sign that snake is in your home 5 sign that snake is in your home

How to identify is snake inside my home 5 signs गर्मी बढ़ते ही सांप अकसर ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों, स्टोर रूम, बाथरूम के आसपास या आंगन में छिपने लगते हैं. ऐसे में आपका कुछ संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, जो बताता है कि घर के अंदर या आस-पास सांप मौजूद है. अगर आपके घर में भी ये 5 निशान दिखें, तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.

1. घर में चूहों की हलचल
अगर घर में अचानक चूहे दिखाई देने लगे हैं या उनके आने-जाने के निशान मिल रहे हैं, तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है सांप के होने का. सांप अकसर चूहों का शिकार करने के लिए उन्हीं के बिल में छिपते हैं, जहां उन्हें आसानी से चूहे मिल सके. ऐसे में चूहे अपना बिल छोड़ कर भागना शुरू कर देते हैं. यही वजह है कि चूहों और सांपों का सीधा कनेक्शन माना जाता है.

2. उतरी हुई केंचुली मिलना
सांप समय-समय पर अपनी पुरानी त्वचा छोड़ते हैं. अगर घर के किसी कोने, सीढ़ियों के पास, स्टोर रूम, बगीचे, बाथरूम के आसपास या दीवार पर आपको पतली पारदर्शी सांप के जैसी उतरी हुई चमड़ी दिखे, तो यह भी संकेत है कि आसपास सांप हो सकता है. इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें. 

3. अजीब सी सरसराहट या खिसकने की आवाज
रात के सन्नाटे में अगर दीवारों के पास, फर्नीचर के पीछे, छत या स्टोर में से सरसराहट की अवाज सुनाई दे, तो सतर्क हो जाएं. कई बार सांप जब रेंगते हैं तो उनके आस-पास की चीजों से टकराने के कारण ऐसी आवाजें आती है. 

4. धूल या मिट्टी पर लहरदार निशान
अगर घर के बाहर आंगन, गार्डन, छत या किसी धूल भरी जगह पर सांप के रेंगने जैसे लहरदार निशान दिखें, तो यह भी बड़ा संकेत है. ऐसे निशान अकसर 'S' आकार में नजर आते हैं, जो संकेत है कि सांप अभी भी आपके आस-पास में है. 

5. पालतू जानवरों का असामान्य व्यवहार
कुत्ता या बिल्ली अचानक किसी कोने को घूरने लगे, भौंकने लगे या डरकर पीछे हटने लगे, तो यह भी संकेत हो सकता है. जानवर कई बार इंसानों से पहले खतरे को महसूस कर लेते हैं. अगर वह ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, तो तुरंत सावधानी से उस जगह की जांच करें, लेकिन सांप दिखे तो उसे खुद सांप पकड़ने की कोशिश बिल्कुल भी न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को उस जगह से दूर रखें और तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम, वन विभाग या स्थानीय हेल्पलाइन से संपर्क करें. 

ये भी पढ़ें