
Identify Watermelon Sweetness
Identify Watermelon Sweetness
Meethe Tarbooz Ki Pehchan: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे पहले जिस फल की याद आती है, वह है तरबूज. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच ठंडा, रसदार और मीठा तरबूज खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बाहर से देखने में अच्छा लगने वाला तरबूज काटने पर फीका निकल जाता है. ऐसे में पूरा मजा खराब हो जाता है. अगर आप भी हर बार इसी दुविधा में फंस जाते हैं कि कौन सा तरबूज मीठा होगा, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप बिना काटे ही मीठा और पका तरबूज पहचान सकते हैं.
1. तरबूज पर पीले धब्बे
तरबूज खरीदते समय उसके नीचे बने पीले या क्रीमी रंग के धब्बे को जरूर देखें. यह धब्बा इस बात का संकेत होता है कि तरबूज खेत में जमीन पर अच्छे से पका है. अगर यह धब्बा पीला या क्रीमी है, तो समझ लीजिए तरबूज मीठा होने की संभावना ज्यादा है. वहीं अगर धब्बा सफेद है, तो फल पूरी तरह पका नहीं हो सकता.
2. थपथपा कर सुनें
मीठा तरबूज पहचानने का सबसे आसान तरीका है उसे हल्के से थपथपाना. अगर थपथपाने पर गूंजती हुई खोखली आवाज आए, तो यह पके और रसदार तरबूज की निशानी होती है. वहीं अगर आवाज भारी या दबाव वाली लगे, तो वह अंदर से कच्चा या कम मीठा हो सकता है.

3. उठा कर देखें
एक ही साइज के दो तरबूज हों, तो हमेशा वह चुनें जो हाथ में थोड़ा भारी लगे. भारी तरबूज में पानी और रस की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे उसके मीठे और ताजगी भरे होने के चांस बढ़ जाते हैं.
4. छिलके की चमक से पहचानें
बहुत ज्यादा चमकदार तरबूज हमेशा अच्छा नहीं होता. मीठा और पका तरबूज आमतौर पर थोड़ा रंग में फीका दिख सकता है. अगर उसका छिलका बहुत चमकदार है, तो हो सकता है वह पूरी तरह पका न हो.
5. डंठल के रंग से पता करें
तरबूज के ऊपर लगी डंडी या डंठल को जरूर देखें. अगर डंठल सूखा और भूरे रंग का है, तो इसका मतलब है कि फल पेड़ पर पूरी तरह पक चुका है. हरा डंठल इस बात का संकेत हो सकता है कि मुनाफा कमाने के लिए तरबूज जल्दी बेल से तोड़ा गया है.
खरीदते समय रखें ये बात याद
तरबूज खरीदते समय इन 5 आसान ट्रिक्स को ध्यान में रखेंगे, तो फीका फल घर लाने की संभावना काफी कम हो जाएगी. गर्मियों में मीठा तरबूज न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. अगली बार बाजार जाएं, तो इन टिप्स को जरूर ट्राय करें.
ये भी पढ़ें