scorecardresearch

Real and Fake Haldi: आप भी तो नहीं खरीद रहे नकली हल्दी? इन 5 तरीकों से करें पहचान... दुकानदार नहीं बना पाएगा बेवकूफ!

मिलावटी हल्दी खाने से अपच, पेट दर्द, गैस और उलटी जैसी पेट की समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही आपको एलर्जी भी हो सकती है. इसके अलावा नकली हल्दी खाने से किडनी और लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है.

नकली हल्दी की कैसे पहचान करें? नकली हल्दी की कैसे पहचान करें?

हल्दी एक ऐसी चीज है जो हर घर में इस्तेमाल होती है, हल्दी खाने को स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ में ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. इसमें करक्यूमिन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, बी6, और के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक होते हैं. हालांकि, आजकल बाजार में हर चीज मिलावटी मिलती है. खासकर हल्दी में भारी मात्रा में रंग और हानिकारक केमिकल मिलाए जाते हैं. ऐसे में हमारा ये जानना बेहद जरूरी है कि असली और नकली हल्दी की पहचान कैसे किया जाए. तो चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि असली हल्दी की पहचान घर पर ही कैसे कर सकते हैं.

हल्दी में मिलावट क्यों की जाती है?
हल्दी में मिलावट करने का मुख्य उद्देश्य कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाना है. वे इसके लिए कई बार ऐसी मिलावट करते हैं, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं. मिलावटखोर अक्सर हल्दी की मात्रा बढ़ाने और उसे ज्यादा चमकदार दिखने के लिए ऐसा करते हैं.

घर पर असली और मिलावटी हल्दी कैसे पहचान कैसे करें?
पानी वाला टेस्ट

पानी वाला टेस्ट सबसे आसान और भरोसेमंद घरेलू तरीकों में से एक है. इसके लिए एक साफ गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी डालें और बिना हिलाए 3 से 5 मिनट के लिए छोड़ दें. अगर हल्दी धीरे-धीरे नीचे बैठ जाती है और पानी काफी हद तक साफ रहता है तो यह असली हल्दी की निशानी है. अगर हल्दी तुरंत घुलने लगे और पानी गहरा पीला हो जाए तो समझ लीजिए उसमें रंग मिलाया गया है.

नींबू का रस
एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी और कुछ बूंदे नींबू के रस या सिरके की मिलाएं. यदि मिश्रण में बुलबुले उठने लगें या झाग बनने लगे, तो समझें कि इसमें चाक पाउडर या स्टार्च की मिलावट की गई है.

हथेली पर रगड़ें
हल्दी पाउडर को हथेली पर लें और अंगुली से रगड़ दें. अगर हल्दी पूरी तरह से मसल जाती है और हाथ पर किसी भी तरह का पाउडर नहीं बचता है तो समझ जाइए की हल्दी असली है. वहीं, जो हल्दी नकली होती है उसे स्किन पूरी तरह से नहीं सोखती है और पाउडर हाथ पर बच जाता है.

टिश्यू पेपर टेस्ट
एक गीले टिश्यू पेपर या सफेद कपड़े पर थोड़ी सी हल्दी रखें. अगर कुछ ही सेकंड में बहुत चमकीला और तेज पीला रंग फैलने लगे तो मिलावट की आशंका प्रबल है. शुद्ध हल्दी का रंग धीरे-धीरे और हल्के पीले रंग में फैलता है. वह इतनी आसानी से और तेजी से नहीं छोड़ता.

ये भी पढ़ें: