scorecardresearch

Bhaang Ke Laddoo: होली पर बनाएं 'भांग ले लड्डू', त्योहार में आ जाएगा डबल मजा, नोट कर लें रेसिपी

भांग के हल्के नशे वाले गुण और गुड़, घी व मेवों का स्वाद इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाता है. भांग के बीजों में मौजूद हेल्दी फैट्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और नैचुरल ग्लो बनाए रखते हैं. ऐसे में आप भी इस होली घर पर भांग के लड्डू जरूर बनाएं और होली का डबल मजा लें.

Advertisement
bhaang ke laddoo bhaang ke laddoo

Bhang Ke Laddu: भांग के लड्डू भारतीय परंपरा और त्योहारों का खास हिस्सा हैं. खासकर होली में इसे लोग खूब खाते हैं. भांग के हल्के नशे वाले गुण और गुड़, घी व मेवों का स्वाद इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाता है. भांग के बीजों में मौजूद हेल्दी फैट्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और नैचुरल ग्लो बनाए रखते हैं. ऐसे में आप भी इस होली घर पर भांग के लड्डू जरूर बनाएं और होली का डबल मजा लें.

भांग के लड्डू बनाने के लिए सामान
भांग के बीज - 2 बड़े चम्मच (भुने और पिसे हुए)
घी - 3 बड़े चम्मच
गुड़ - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ या टुकड़ों में)
गेहूं का आटा - 2 बड़े चम्मच (हल्का भुना हुआ)
सूखे मेवे - ¼ कप (काजू, बादाम, किशमिश)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

कैसे बनाएं भांग के लड्डू
सबसे पहले भांग के बीज को हल्का भून लें. इसके बाद जब बीज हल्के ब्राउन हो जाएं तो उसे मिक्सर में डालें और पीसकर पाउडर तैयार कर लें. ध्यान रखें के बीज दरदरे ही पीसें.
इसके बाद एक गहरे तले की कड़ाही में देसी घी गर्म करें. उसमें गेहूं का आटा या बेसन डालें और सुनहरा होने तक भूनें. जब आटे से अच्छी महक आने लगे तो इसमें कटे हुए सूखे मेवे डाल दें और 1-2 मिनट और भूनें.
भुने हुए आटे में पिसे हुए भांग के बीज और इलायची पाउडर मिला लें. इस दौरान गैस की आंच बिल्कुल धीमी रखें.
अब एक दूसरी कड़ाही में घी गरम करें. इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर घोल तैयार करें.
इसके बाद घोल में भुना हुआ आटा और भांग का पाउडर डाल दें.
जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो जाए तो अपनी हथेलियों पर थोड़ा घी लगाएं और छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें.

भांग के लड्डू के फायदे
ठंड के मौसम में अक्सर जोड़ों और हड्डियों का दर्द बढ़ जाता है. भांग के बीजों में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड का सही संतुलन होता है.
ये प्रोटीन का एक बढ़िया स्रोत हैं. जब शरीर को ऊर्जा की अधिक आवश्यकता होती है तो इसका सेवन शरीर को ताकत देता है.
भांग के बीजों में मौजूद हेल्दी फैट्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और नैचुरल ग्लो बनाए रखते हैं.

ये भी पढ़ें: