scorecardresearch

Kuttu ki puri: कुट्टू का आटा गुथते समय डाल दें ये एक 'सीक्रेट चीज'... एकदम खस्ता, गोल और फूली हुई बनेगी पूड़ी!

kuttu ki poori: कुट्टू का आटा गुथते समय आप एक सीक्रेट चीज डालकर और थोड़ी सी सावधानी और कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप एकदम खस्ता, गोल और फूली हुई कुट्टू की पूड़ी बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे...

Advertisement
kuttu ki poori kuttu ki poori

सावन हो या नवरात्रि या किसी भी व्रत में लोग कुट्टू के आटे की पूड़ी खाना पसंद करते हैं. हालांकि, इसे बनाने में सबसे बड़ी दिक्कत तब आती है जब आटा गुथना हो... कई बार कुट्टू के आटे की पूड़ी बनाते समय आटा ज्यादा चिपकने लगता है या फिर पूड़ी न तो सही आकार ले पाती है और न ही अच्छी तरह फूलती है. ऐसे में आटा गुथते समय आप एक सीक्रेट चीज डालकर और थोड़ी सी सावधानी और कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप एकदम खस्ता, गोल और फूली हुई कुट्टू की पूड़ी बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे...

आटे में मिलाएं ये सीक्रेट चीज
कुट्टू का आटा जल्दी गीला हो जाता है, जिसके चलते उसे बेलना मुश्किल हो जाता है. इस परेशानी से बचने के लिए आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा सिंघाड़े का आटा मिला दें. इससे आटा संभालना आसान होगा और पूड़ी का आकार भी बेहतर बनेगा. सिंघाड़े का आटा भी व्रत में खाया जाता है, इसलिए इसे मिलाने से उपवास पर कोई असर नहीं पड़ता.

उबला आलू बनाएगा पूड़ी को खस्ता
अगर आप चाहती हैं कि पूड़ी खस्ता होने के साथ अच्छी तरह फूले भी, तो आटे में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ उबला आलू मिला दें. इससे पूड़ी का स्वाद भी बढ़ेगा और उसकी बनावट भी बेहतर होगी. ध्यान रखें कि बचा हुआ आटा ज्यादा देर बाहर न रखें. उसे तुरंत फ्रिज में रख दें, क्योंकि यह जल्दी खराब हो सकता है.

बेलते समय अपनाएं ये तरीका
कुट्टू की पूड़ी बेलते समय ज्यादा सूखा आटा लगाने की बजाय हल्का सा तेल लगाएं. इससे आटा बेलन पर नहीं चिपकेगा और पूड़ी आसानी से गोल आकार में बेली जा सकेगी. साथ ही पूड़ी टूटने की संभावना भी कम होगी.

तेल का सही तापमान है जरूरी
पूड़ी तलते समय तेल या घी का तापमान सही होना चाहिए. अगर तेल बहुत ज्यादा गर्म होगा, तो पूड़ी ऊपर से जल्दी पक जाएगी लेकिन अंदर से कच्ची रह सकती है. वहीं तेल कम गर्म होने पर पूड़ी ज्यादा तेल सोख लेगी और उसका स्वाद बिगड़ जाएगा. इसलिए मध्यम गर्म तेल में पूड़ियां तलें, ताकि वे अच्छी तरह फूलें और अंदर तक समान रूप से पक जाएं.

ये भी पढ़ें: