Aloo paratha recipe Dhaba style
Aloo paratha recipe Dhaba style
How to make dhaba style aloo paratha: आपने कई बार ढाबा स्टाइल पराठा घर पर बनाने की कोशिश की होगी लेकिन, कहीं न कहीं आप चूक जाते है. ऐसे में क्या आप भी जब आलू के पराठे बनाते हैं तो पतला बनता है या पराठे के किनारे से आलू निकल जाता है? अगर हां, तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताएंगे जिससे आपके आलू के पराठे ढाबा स्टाइल में भरे-भरे और खस्ता बनेंगे.
आटे में डालें सीक्रेट इंग्रीडिएंट
ढाबा स्टाइल पराठा बनाने का पहला सीक्रेट आटे से शुरू होता है. इसके लिए सिर्फ गेहूं का आटे के साथ उसमें थोड़ा बेसन भी मिला दें. अगर आप दो कप गेहूं का आटा ले रही हैं, तो उसमें 2-3 चम्मच बेसन ज़रूर डालें. इससे पराठे में कुरकुरा आएगा और स्वाद भी ढाबा-स्टाइल जैसा हो जाएगा. साथ ही आटा गूंधते वक्त बीच में थोड़ा सा घी लगाए और फिर से गूंध लें.
कूटकर डालें मसाला
साबुत धनिया के दाने, जीरा और काली मिर्च को ओखली में डालकर दरदरा पीस लें. इसके बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को भी इसी तरह कूट लें. यह फ्रेश पेस्ट पराठे के अंदर एक जबरदस्त खुशबू और तीखापन भर देता है.
आलू को कद्दूकस करें
स्टफिंग बनाने के लिए उबले आलू को मैश करने के बजाय आलू को कद्दूकस करें. इससे आलू स्मूथ हो जाते हैं और पराठे में भरते समय मसाला फटता नहीं. साथ ही स्टफिंग ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
स्टफिंग में डालें ये मसाले
आलू में कूटकर तैयार किया हुआ मसाला, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक, बारीक कटी प्याज और ढेर सारा हरा धनिया मिलाएं. स्वाद के हिसाब से नमक डालें. यह स्टफिंग ही पराठे को ढाबा-स्टाइल टच देती है.
फटने से बचाने के लिए पेड़ा तकनीक
स्टफिंग तैयार करने के बाद उसके छोटे-छोटे गोल पेड़े पहले ही बना लें. अब आटे की एक बड़ी लोई लें, उसे हाथों से थोड़ा फैलाएं और बीच में आलू का पेड़ा रखकर चारों तरफ से सील कर दें. इसके बाद पराठे को हल्के हाथों से बेलें. अगर गलती के पराठा फट जाए तो उसे एक्सट्रा आटा लगाकर बेल लें.
पराठा सेंकने का सही तरीका
जब तवा अच्छी तरह गरम हो जाए, तो पराठे को उस पर डालें. पहले पराठे को दोनों तरफ से सूखा ही हल्का सेक लें. जब उस पर हलके भूरे निशान आने लगें, तब घी या मक्खन लगाएं. इस तकनीक से पराठा तुरंत फूलने लगता है. घी या मक्खन लगाने के बाद, एक स्पैटुला की मदद से पराठे को किनारों से हल्का-हल्का दबाएं. इससे पराठा अंदर तक पकता है और ऊपर की परत बहुत ज्यादा क्रिस्पी हो जाती है.
ये भी पढ़ें: