scorecardresearch

Fruit Custard Recipe: इस तरह 10 मिनट में बना लें टेस्टी कस्टर्ड, मेहमानों को पी कर आ जाएगा मजा

होली पर घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में अगर आप कम समय में कुछ मीठा और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो फ्रूट कस्टर्ड एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह जल्दी बन जाता है, स्वाद में लाजवाब होता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

fruit custard fruit custard

होली हो और कस्टर्ड न बने, तो कुछ अधूरा-अधूरा लगता है. कस्टर्ड एक ऐसी डिश है जो आसानी से बन जाती है और सभी को पसंद आती है. होली में तेल-मसाले खाने के बाद कस्टर्ड खाना पेट को ठंडक देता है. अगर आप इस डिश को मेहमानों को सर्व करेंगे, तो उन्हें भी डिजर्ट खूब पसंद आएगा. जो रेसिपी हम आपको देंगे वह बनाना आसान है और 10 मिनट में बनने वाली रेसिपी है. 

कस्टर्ड बनाने का सामान

  • 2 कप दूध
  • 2 बड़े चम्मच वनीला कस्टर्ड पाउडर
  • 3 से 4 बड़े चम्मच चीनी 
  • 1 कप कटे हुए फल (सेब, केला, अनार, अंगूर, पपीता)
  • 4 से 5 बारीक कटे बादाम या काजू 
  • 1 छोटा चम्मच किशमिश 
  • फल हमेशा ताजे और मीठे लें. खट्टे फल जैसे संतरा या अनानास मिलाने से बचें, क्योंकि इससे दूध फट सकता है.

कस्टर्ड बनाने का आसान तरीका 
1. दूध उबालें
सबसे पहले एक पैन में 2 कप दूध डालें और गैस पर मध्यम आंच में उबाल लें. जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें.

2. कस्टर्ड घोल तैयार करें
एक छोटी कटोरी में 3 से 4 चम्मच ठंडा दूध लें. उसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. ध्यान रखें कि इसमें गांठें न रहें. घोल बिल्कुल स्मूद होना चाहिए.

3. दूध में मिलाएं
अब उबलते दूध में चीनी डालें और अच्छे से घोलें. इसके बाद तैयार कस्टर्ड का घोल धीरे-धीरे दूध में डालते जाएं और इसके साथ ही लगातार चलाते रहें. इससे कस्टर्ड नीचे चिपकेगा नहीं और गाढ़ापन बना रहेगा.

4. गाढ़ा होने तक पकाएं
इसके बाद करीब 2 से 3 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाएं. जैसे-जैसे कस्टर्ड गाढ़ा होगा, आपको इसकी क्रीमी रिजल्ट दिखाई देने लगेगी. ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना यह बहुत ज्यादा गाढ़ा हो सकता है.

5. ठंडा करें और फल मिलाएं
जब कस्टर्ड तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसमें कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट डालकर चम्मच से मिला लें.

इस तरह परोसे

कस्टर्ड को कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि इसका स्वाद और भी बढ़ जाए. होली पर इसे रंग-बिरंगे कटोरों या ग्लास में डालकर ऊपर से थोड़े से अनार के दाने या कटे मेवे से सजाकर परोसें.

इन टिप्स का रखें ख्याल

  • अगर जल्दी ठंडा करना हो, तो कस्टर्ड के बर्तन को ठंडे पानी वाले बड़े बर्तन में रख दें.
  • ज्यादा मीठा पसंद हो तो थोड़ी ज्यादा चीनी मिला सकते हैं.
  • बच्चों के लिए चॉकलेट फ्लेवर कस्टर्ड पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • फल हमेशा परोसने से थोड़ी देर पहले मिलाएं, ताकि वह ताजे रहें.
  • सिर्फ 10 मिनट की मेहनत में तैयार यह टेस्टी कस्टर्ड आपके होली के मेहमानों को जरूर पसंद आएगा. मीठे स्वाद के साथ त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा.

ये भी पढ़ें