scorecardresearch

Perfect Cold Coffee Recipe: 90% लोग घर पर गलत तरीके से बनाते हैं कॉफी, यहां जान लीजिए बनाने का सही तरीका

Perfect Cold Coffee Recipe: दरअसल, कोल्ड कॉफी बनाने का तरीका जितना आसान लगता है, उतना है नहीं. सही टेक्सचर और स्वाद के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

cold coffee cold coffee
हाइलाइट्स
  • बिना मशीन के कैसे बनाएं कोल्ड कॉफी

  • जान लीजिए बनाने का सही तरीका

गर्मी का मौसम शुरू होते ही राहत की तलाश हर किसी को रहती है. कोई ठंडे पानी से काम चलाता है तो कोई आइसक्रीम या शेक का सहारा लेता है. लेकिन इन सबके बीच कोल्ड कॉफी ऐसी ड्रिंक है जो हर किसी की फेवरेट होने के साथ-साथ ताजगी का भी एहसास देती है. अच्छी कॉफी पीने के लिए लोग कैफे की तरफ भागते हैं, वहीं कई लोग घर पर ही इसे बनाकर सुकून ढूंढते हैं. अगर आपको भी घर पर परफेक्ट कोल्ड कॉफी बनाती है तो यहां जान लीजिए सही तरीका.

आसान नहीं है कोल्ड कॉफी बनाना
दरअसल, कोल्ड कॉफी बनाने का तरीका जितना आसान लगता है, उतना है नहीं. सही टेक्सचर और स्वाद के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

  • अगर आप भी घर पर कैफे जैसी कोल्ड कॉफी बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले मिक्सर जार में 4-5 आइस क्यूब्स डालें.

  • इसके बाद दो चम्मच कॉफी पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालें. खास बात ये है कि शुरुआत में इसमें पानी बिल्कुल न डालें.

  • अब इसे अच्छे से ग्राइंड करें ताकि कॉफी और आइस का स्मूद मिश्रण तैयार हो जाए.

  • इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ी सी क्रीम और ठंडा दूध डालें. फिर से इसे मिक्सर में ब्लेंड करें, जब तक कि ऊपर हल्की झाग न बन जाए. यही झाग आपकी कोल्ड कॉफी को कैफे जैसा लुक और स्वाद देती है.

  • आखिर में ऊपर से थोड़ा सा कॉफी पाउडर छिड़ककर सर्व करें. चाहें तो चॉकलेट सिरप या आइसक्रीम डालकर इसे और भी खास बना सकते हैं.

 

 

कोल्ड कॉफी पीने के फायदे जानते हैं आप
अब बात सिर्फ स्वाद की ही नहीं, बल्कि सेहत की भी है. गर्मी में कोल्ड कॉफी पीना कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है. सबसे पहला फायदा है इंस्टेंट एनर्जी. कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, जिससे थकान दूर होती है और मूड फ्रेश हो जाता है. तेज गर्मी और उमस के बीच यह एक रिफ्रेशिंग ब्रेक जैसा काम करता है.

कोल्ड कॉफी पीने से फोकस बेहतर होता है और सुस्ती दूर होती है. यही वजह है कि कई लोग काम के बीच या पढ़ाई के दौरान इसे पसंद करते हैं. इसके अलावा, यह शरीर को ठंडक देने में भी मदद करती है, खासकर तब जब बाहर का तापमान बहुत ज्यादा हो.

हालांकि, एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें. ज्यादा कैफीन लेने से नींद और सेहत पर असर पड़ सकता है.