scorecardresearch

नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं गाढ़ी ग्रेवी, हर सब्जी बनेगी लाजवाब, स्वाद आएगा रेस्टोरेंट जैसा

नवरात्रि में बिना प्याज-लहसुन के भी स्वादिष्ट और गाढ़ी ग्रेवी बनाई जा सकती है. टमाटर, काजू, दही और कुछ मसालों की मदद से तैयार यह ग्रेवी व्रत के अलावा रोजाना के खाने के लिए भी बढ़िया विकल्प है.

Advertisement
Gravy Without Onion and Garlic Gravy Without Onion and Garlic
हाइलाइट्स
  • बिना लहसुन-प्याज के बनाएं गाढ़ी ग्रेवी

  • बिना प्याज लहसुन के ग्रेवी कैसी बनाएं

नहीं खाते हैं. ऐसे में रोजाना सब्जी बनाते समय परेशानी यह रहती है कि बिना लहसुन-प्याज के ग्रेवी को गाढ़ा और स्वादिष्ट कैसे बनाया जाए. आमतौर पर सब्जी की ग्रेवी में प्याज का इस्तेमाल उसे गाढ़ापन देने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके बिना भी अच्छी ग्रेवी तैयार की जा सकती है. आइए जानते हैं नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के गाढ़ी ग्रेवी बनाने का आसान तरीका.

ग्रेवी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 3 से 4 मध्यम आकार के टमाटर

  • 10 से 12 काजू

  • 2-4 चम्मच दही

  • 1 बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज

  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक

  • 1 हरी मिर्च

  • आधा छोटा चम्मच जीरा

  • आधा छोटा चम्मच हल्दी

  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

  • थोड़ा हरा धनिया


सबसे पहले तैयार करें टमाटर और काजू का पेस्ट
सबसे पहले टमाटर को धोकर मोटे टुकड़ों में काट लें. काजू और खरबूजे के बीज को 10 से 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें. अब मिक्सर में टमाटर, भीगे हुए काजू, खरबूजे के बीज, अदरक और हरी मिर्च डालकर बारीक पेस्ट बना लें. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.

इसी तरह आप दही को भी बाकी मसालों के साथ मिलाकर अच्छा पेस्ट तैयार कर सकते हैं, लेकिन इसमें ध्यान रखने वाली बात ये है कि दही से तैयार ग्रेवी बनाते समय गैस का आंच बहुत कम होनी चाहिए. नहीं तो दही फट जाएगी और मसाला बेकार हो जाएगा.

मसालों को अच्छी तरह भूनें
अब कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें. इसके बाद तैयार टमाटर-काजू का पेस्ट डालें. इसे मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि पेस्ट कड़ाही में चिपके नहीं. जब पेस्ट थोड़ा गाढ़ा हो जाए और किनारों पर तेल दिखाई देने लगे, तब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. मसालों को 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह भूनें.

पानी डालकर ग्रेवी को दें गाढ़ापन
अब ग्रेवी में जरूरत के अनुसार गर्म पानी डालें. अगर गाढ़ी ग्रेवी चाहिए, तो पानी कम रखें. इसे 5 से 8 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. इससे मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाएगा. आखिर में नमक डालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल दें.

इन बातों का रखें ध्यान
ग्रेवी को ज्यादा गाढ़ा बनाने के लिए काजू की मात्रा थोड़ी बढ़ाई जा सकती है. टमाटर का खट्टापन ज्यादा लगे, तो स्वाद के अनुसार थोड़ा ताजा मलाई वाला दूध या क्रीम डाल सकते हैं, बशर्ते यह आपकी व्रत परंपरा के अनुकूल हो.