जरूर ट्राय करें टेस्टी हरे मटर से बना ये हलवा
जरूर ट्राय करें टेस्टी हरे मटर से बना ये हलवा
अगर आप भी सर्दियों में गाजर, सूजी या बेसन का हलवा खाकर बोर हो चुके हैं, तो ट्राय करें हरे मटर से बना ये हलवा. यह हलवा स्वाद में क्रीमी, मीठा और लजीज होता है. इसकी खुशबू इतनी शानदार होती है कि न चाहते हुई भी आपको भूख लग जाएगी. सर्दियों में ताजे हरे मटर आसानी से मिलते हैं, इसलिए यह मिठाई घर पर बनाना भी आसान है.
मटर का हलवा बनाने का सामान
बनाने का तरीका
सबसे पहले मटर को धोकर अच्छे से उबाल लें. ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर में दरदरा पीस लें. अब कढ़ाई में घी गरम करें और पिसा हुआ मटर डालकर कम आंच पर भूनें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि चिपके नहीं.
जब मटर का रंग थोड़ा गहरा हो जाए और खुशबू आने लगे, तब दूध डालें. दूध में मटर को अच्छे से पकने दें. जब मटर दूध में अच्छे से मिल जाए, तब चीनी डालें और चलाते रहें. चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा ढीला होगा, लेकिन पकते-पकते गाढ़ा हो जाएगा. अंत में इलायची पाउडर और मेवे डालें. जब हलवा कढ़ाई छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें. इस हलवे का स्वाद किसी दूसरे हलवे से कहीं ज्यादा अच्छा लगता है.
परोसने का सही तरीका
हरे मटर का हलवा गरम-गरम खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगता है. ऊपर से मेवे और ड्राय फ्रूट डालकर सजाएं. आप इस हलवे का किसी अच्छे मौके पर बना सकते हैं.
परोसते वक्त आप चाहें तो इसमें ऊपर से देसी घी गरम करके भी डाल सकते हैं. देसी घी हलवे के स्वाद को और बढ़ा देती है. ये हलवा मुंह में जाते ही ऐसे घुलता है, जैसे चाय में बिस्कुट. तो इस सर्दी मटर के सीजन में जरूर बनाएं मटर का ये टेस्टी हलवा.
ये भी पढ़ें