scorecardresearch

Dahi Vada Recipe: होली में इस तरह बनाएं दही-वड़े, खाते-खाते नहीं भरेगा मन

दही वड़ा एक ऐसी डिश है, जो होली के दिन घर-घर में बनाई जाती है. आज हम आपको इसी डिश की रेसिपी बताने जा रहे है. इस रेसिपी को फॉलो करने से आपके लिए दही वड़ा घर पर बनाने आसान हो जाएगा.

दही वड़ा दही वड़ा

how to make halwai style dahi vada at home recipe in hindi होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि इस दिन भारतीय घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं. इन्हीं पकवानों में से एक है घर-घर में बनने वाले दही वड़े. हर जगह इसे अलग-अलग तरह से बनाया जाता है, लेकिन आज हम आपको इसे उड़द के दाल से बनाना सिखाएंगे. 

दही वड़ा बनाने का सामान 

  • धुली उड़द दाल - 1 कप
  • दही- 2 से 3 कप (फेंटा हुआ)
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- थोड़ा सा
  • धनिया पाउडर भुना- 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च और अदरक- बारीक कटी हुई
  • तेल- तलने के लिए
  • इमली का पानी और इमली की मीठी चटनी- स्वाद अनुसार


बनाने का तरीका 
सबसे पहले आप उड़द दाल को 6 से 7 घंटे के लिए अच्छे से धोकर पानी में भिगो दें. जब दाल फूल जाए, तो पानी छान लें और मिक्सी में पीस लें. पेस्ट को दरदरा रखें, ताकि यह और स्वादिष्ट हो. अब इसमें नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा सा अदरक मिला दें और सब को अच्छे से फेंट लें. 

एक कढ़ाई में तेल गरम करें. हाथ को गीला करें और अंगुलियों पर थोड़ा-थोड़ा घोल लेकर तेल में गोल आकार देकर डालते रहें. गैस को मध्यम आंच पर रखें और वड़ों को सुनहरा होने तक तलें. अब सभी वड़ों को इसी तरह तैयार कर लें.

तले हुए वड़ों को कुछ देर ठंडे पानी में डालकर छोड़े दें, ताकि ये ढीले हो जाएं और पानी इनके अंदर तक जा सके. 10 मिनट बाद दोनों हाथों से दबाकर पानी में से निकाल लें. इससे वड़े मुलायम हो जाएंगे.

दही तैयार करने का तरीका
दही को अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें. इसके साथ ही दही में इमली का फूलाया हुआ पीनी भी डालें. अब इसमें भुना हुआ धनिया, लाल मिर्च, जीरा और काला नमक डालें.

इसके बाद दही में ऊपर से एक-एक कर के वड़े छोड़ते जाएं. 

आप दही वड़ा सर्व करते वक्त फिर से ऊपर से भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और इमली की मीठी चटनी डाल कर सर्व कर सकते हैं. इससे स्वाद और बढ़ जाता है. 

 

ये भी पढ़ें