scorecardresearch

Kadak Chai Recipe: कड़क चाय में डाल दें ये हरी पत्ती, स्वाद होगा इतना जबरदस्त कि हर कोई पूछेगा इसका राज!

नुक्कड़, टपरी और ढाबे पर मिलने वाली चाय एकदम कड़क होती है. लेकिन अब आप चाहें तो ऐसी चाय घर पर भी बना सकते हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं परफेक्ट चाय बनाने की रेसिपी. इस रेसिपी की खास बात यह है कि चाय बनने के बिल्कुल आखिरी में एक ऐसी हरी पत्ती डालना है, जो चाय के स्वाद और खुशबू दोनों को दोगुना कर देगी.

Tulsi Chai Tulsi Chai

भारत में चाय केवल एक पीने की चीज नहीं है, इमोशन है. सुबह हो या शाम, कोई मेहमान आए या कोई गहरी चर्चा हो... एक प्याली कड़क चाय हर मौके को खास बना देती है. कोई हल्की चाय पीना पसंद करता है, तो किसी को कड़क मसाला चाय चाहिए होती है. नुक्कड़, टपरी और ढाबे पर मिलने वाली चाय एकदम कड़क होती है. लेकिन अब आप चाहें तो ऐसी चाय घर पर भी बना सकते हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं परफेक्ट चाय बनाने की रेसिपी. इस रेसिपी की खास बात यह है कि चाय बनने के बिल्कुल आखिरी में एक ऐसी हरी पत्ती डालना है, जो चाय के स्वाद और खुशबू दोनों को दोगुना कर देगी.

कड़क चाय बनाने की रेसिपी
सबसे पहले दूध उबालें

एक कड़क चाय बनाने की शुरुआत दूध से होती है. इसके लिए सबसे पहले चाय के बर्तन में 2 कप दूध लें और उसे धीमी या मध्यम आंच पर अच्छी तरह गर्म होने के लिए रख दें. दूध को पहले गर्म करने से चाय का टेक्सचर बहुत ही मलाईदार और लाजवाब आता है.

चायपत्ती डालने का सही समय
दूध में एक उबाल आने लगे, तब उसमें लगभग 2 छोटी चम्मच चायपत्ती डाल दें. इसे थोड़ी देर तक उबलने दें, जिससे चायपत्ती का गहरा रंग और कड़कपन दूध में पूरी तरह से समा जाए.

अब डालें अदरक
अब करीब 1 इंच अदरक का टुकड़ा कूटकर या कद्दूकस करके डाल दें और अदरक को 2-3 उबाल आने तक पकाएं.

अदरक के बाद डालें चीनी
अदरक पका लेने के बाद ही चाय में अपने स्वादानुसार चीनी डालें. ध्यान रहे कि शुरुआत में ही चीनी डालने से चाय पतली हो सकती है. इसलिए चीनी को अदरक के बाद ही डाला जाता है.

आखिरी में डालें सीक्रेट पत्तियां
अब आता है इस रेसिपी का सबसे जरूरी और आखिरी स्टेप. जब आपकी चाय पूरी तरह पक जाए और छानने के लिए तैयार हो, तो गैस बंद करने से ठीक पहले उसमें तुलसी की 6 से 7 ताजी पत्तियां तोड़कर डाल दें. तुलसी की पत्तियां डालने के बाद चाय को सिर्फ 2 से 3 बार और उबालें. उबाल के बाद गैस बंद कर दें और चाय को कप में छान लें. इस चाय का स्वाद बेसिक चाय से 4 गुना ज्यादा टेस्टी होता है.

ये भी पढ़ें: