scorecardresearch

सब्जी तो बहुत खाई होगी, क्या कभी चखी है कद्दू के पत्तों की ये जादुई चटनी? स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

कई जगहों पर कद्दू के पत्तों की चटनी बनाई जाती है. यह चटनी इतनी स्वादिष्ट होती है कि इसको सादे चावल के साथ भी खाया जा सकता है. गरम-गरम चावल के साथ इसको खाने का मजा ही कुछ और होता है.

कद्दू के पत्तों की चटनी कद्दू के पत्तों की चटनी

कद्दू की न केवल सब्जी टेस्टी होती है, इसके पत्तों से बनी चटनी भी बहुत स्वादिष्ट होती है. इसको आप सादे चावल के साथ भी खा सकते हैं. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि इसके आगे बड़ी-बड़ी चटनी भी फीकी लगती है. इसको बनाना बहुत आसान है, कुछ ही मिनटों में ये चटनी बन कर तैयार हो जाती है. इसको बनाने के लिए आपको सब से पहले चाहिए कद्दू के पत्ते. अगर आपके घर में ये उगे हैं, तो आप गार्डेन से ताजी पत्तियां तोड़ लें. अगर गार्डेन में नहीं है, तो आप बाजार से खरीद कर ला सकते हैं. 


कद्दू की चटनी बनाने का सामान 
कद्दू के पत्ते- 1 मुठ्ठी 
मिर्च- जरूरत के हिसाब से
लहसुन- 3 से 4 कली 
नमक- स्वाद अनुसार 
सरसों का तेल- ऊपर से स्वाद लाने के लिए

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले पत्तों को लें और उन्हें अच्छे से धो कर साफ कर लें. 
  • जब पत्ते साफ हो जाएं, तो उन्हें एक गोल बर्तन में पानी डाल कर 8 से 10 मिनट के लिए उबाल लें.
  • जब पत्ते उबल जाएं, तो इन्हें ठंडे पानी में रख कर ठंडा कर लें.
  • जब पत्ते ठंडे हो जाएं, तो इनमें नमक, लहसुन, मिर्च और कच्चा सरसों का तेल मिलाकर मिक्सर में पीस लें. 
  • जब पत्तों का पेस्ट बन जाए, तो इसे एक कटोरी में निकाल लें. 
  • खाते वक्त इस चटनी को गरमागरम चावल के साथ सर्व करें. 

जब कुछ समझ न आए तो ये सबसे आसान रेसिपी है, जिसको आप घर पर बना सकते है. ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और पता ही नहीं चलता की आप कद्दू के पत्तों की चटनी खा रहे हैं. एक बार घर में इस चटनी की रेसिपी को जरूर ट्राय करें. 

कद्दू के पत्ते खाने के फायदे

  • कद्दू के पत्ते एनीमिया को दूर करने में मददगार होते हैं. इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जिससे कमजोरी दूर होती है. 
  • कद्दू के पत्तों में विटामिन C पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है. 
  • पत्तों में विटामिन A होने के कारण, ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है. 
  • इसमें मौजूद फाइबर दिल के सेहत को अच्छा रखता है.
  • इसको खाने से हड्डियां और दांत भी मजबूत होते हैं. 
     

ये भी पढ़ें