scorecardresearch

Maggie Bhel Recipe: 2 मिनट नूडल्स के पैकेट के साथ ट्राई करें ये रेसिपी.. टाइम लगेगा उतना ही पर टेस्ट बिल्कुल अलग

मैगी के शौकीनों के लिए अब बिना पानी के बनेगी मैगी. साथ ही भूल जाएंगे पुराना भेल का स्वाद भी.

Maggie Bhel Recipe Maggie Bhel Recipe

अगर आप मैगी के शौकीन हैं और इसके अलग-अलग फ्लेवर का मजा लेना पसंद करते हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करना बनता है. रोज़ की उबली या मसाला मैगी से हटकर आप घर पर आसानी से मैगी भेल बना सकते हैं, जो स्वाद में बेहद चटपटी, कुरकुरी और मजेदार होती है. यह रेसिपी खास तौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम समय में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं. हल्की भूख मिटाने के लिए यह एक शानदार स्नैक ऑप्शन है, जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाने का मन करेंगे.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसकी रेसिपी यूजर @mithila_asmr ने वीडियो के जरिए शेयर की है. इसको काफी लोगों के द्वारा पसंद भी किया गया है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा कुकिंग स्किल या भारी-भरकम किचन सेटअप की जरूरत नहीं होती. हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स या बैचलर्स भी इसे आसानी से बना सकते हैं.

किन इंग्रीडिएंट्स की है जरूरत?
मैगी भेल बनाने के लिए आपको कुछ बेसिक चीजों की जरूरत होगी, जैसे दो पैकेट मैगी और उसके मसाले, एक मीडियम साइज बारीक कटा प्याज, टमाटर, एक हरी मिर्च, थोड़ा टमैटो केचप, एक नींबू का रस और ऊपर से डालने के लिए बीकानेरी सेव. ये सभी चीजें मिलकर इस डिश को एक परफेक्ट स्ट्रीट-स्टाइल फ्लेवर देती हैं.

किस तरह करें तैयार?
बनाने के लिए सबसे पहले मैगी को बिना खोले ही हाथों से हल्का क्रश कर लें. इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर मैगी को तब तक फ्राई करें, जब तक वह हल्की ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाए. जब मैगी अच्छी तरह से कुरकुरी हो जाए, तो उसे एक बाउल में निकालकर ठंडा होने दें. अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और टमैटो केचप डालकर अच्छे से मिक्स करें.

फ्रेशनेस के तड़के साथ करें सर्व
इसमें नींबू का रस डालें, जिससे इसका स्वाद और भी फ्रेश और टैंगी हो जाएगा. आखिर में ऊपर से बीकानेरी सेव डालकर हल्का सा टॉस करें. आपकी स्वादिष्ट मैगी भेल तैयार है. इसे आप कभी भी, कहीं भी बनाकर खा सकते हैं. खास बात यह है कि अगर आपने पहले कभी कुकिंग नहीं की है, तब भी यह रेसिपी आपके लिए बेहद आसान और झटपट बनने वाली है.