scorecardresearch

How to Make Marwadi Green Chilli Pickle at Home: देरी मत करें... घर पर तुरंत खाने के लिए बनाएं मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार, यहां से जान लें रेसिपी

Marwadi Hari Mirch Achar: यदि आप तीखा अचार खाने के शौकिन हैं तो मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार घर पर बनाकर खा सकते हैं. मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है. यहां से जान लीजिए मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार बनाने की सबसे आसान विधि.

Marwadi Hari Mirch Achar Marwadi Hari Mirch Achar

Marwadi Hari Mirch Achar: यदि आप तीखा अचार खाने के शौकिन हैं तो आज हम आपके लिए राजस्थान के एक अचार की रेसिपी लेकर आए हैं. यह अचार किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है. जी हां, हम बात कर रहे हैं  मारवाड़ी हरी मिर्च के अचार की. घर पर मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार बनाना बहुत ही आसान है. आप इस अचार को बनाकर तुरंत खा भी सकते हैं. 

मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सामग्री
1. ताजी हरी मिर्च (धोकर सुखाया हुआ): 250 ग्राम 
2. सौंफ (पिसी हुई): 2 चम्मच 
3. राई: 1 चम्मच 
4. मेथी (कुटी हुई): 1 चम्मच 
5. पीली सरसों: 1 चम्मच 
6. कलौंजी: 1/2 चम्मच 
7. हल्दी: 1/2 चम्मच 
8. हींग
9. अमचूर पाउडर: 1 चम्मच 
10. सिरका या नींबू का रस 
11. सरसों का तेल: 1 बड़ा चम्मच 
12. स्वादानुसार नमक

मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि
मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को पानी में अच्छी तरह धो लें. इसके बाद मिर्च के डंठलों को हटा दें. फिर मिर्च को सूती कपड़े से पोछकर अच्छी तरह सुखा लें. आपको मालूम हो कि मिर्च में नमी रहने पर अचार खराब हो सकता है. इतना सब करने के बाद अब हरी मिर्च के बीच में चीरा लगाएं. आप चाहें तो मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट भी सकते हैं. इसके बाद जीरा, सौंफ, मेथी दाना और राई को गैस या चूल्हे पर धीमी आंच पर हल्का भून लें. इसके बाद इन्हें दरदरा पीस लें. अब पिसे हुए मसालों में हल्दी, नमक, कलौंजी, हींग और अमचूर पाउडर मिलाएं. 

इसके बाद इसमें सरसों का तेल और सिरका डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इस तरह से हरी मिर्च में भरने के लिए आपका मसाला तैयार हो गया है. अब तैयार मसाले को चीरा लगी हरी मिर्च के अंदर भरें. यदि आपने हरी मिर्च को टुकड़े में काटा है तो मसाले को ऊपर से अच्छी तरह मिला दें. इस अचार को कांच के साफ और सूखे जार में भरें. फिर ऊपर से सरसों का तेल डाल दें. इस मिर्च की अचार को अधिक दिनों तक खराब होने से बचाने के लिए इसमें राई और नींबू के रस की मात्रा बढ़ा दें, ये दोनों प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव का काम करते हैं. यदि आप तीखापन कम करना चाहते हैं तो मिर्च के बीज निकाल सकते हैं. इस तरह से मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार तैयार है. अप इस अचार को बनाने के तुरंत भी खा सकते हैं. हालांकि इस अचार को एक से दो दिन धूप में रखने से मसाले मिर्च के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं. खाने में और मजा आता है.