scorecardresearch

Ghee Making Tips: मलाई स्टोर हुई है कम.. पर मन ललचा रहा ज्यादा घी के लिए.. तो अपनाएं इस खास ट्रिक को

घर में मलाई से घी निकालने की परंपरा काफी पुरानी है. लेकिन इस तरह से आप कम मलाई से ज्यादा घी निकाल सकते हैं.

Making Ghee At Home Making Ghee At Home

घर में घी निकालने की परंपरा भारत में काफी पुरानी है और कई दशकों से चली आ रही है. इस परंपरा को लोगों ने अपनी दादी-नानी से सीखा और आज के दौर में भी अपना रहे हैं. घर के घी को लेकर लोगों का मानना है कि यह बाज़ार में मिलने वाले घी से ज्यादा शुद्ध होता है. लेकिन कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि ज्यादा घी निकालने के लिए ज्यादा मलाई की जरूरत पड़ती है. पर ये धारणा बिलकुल गलत है. 

मलाई से घी निकालने के लिए लोग मलाई को घर में फ्रिज में स्टोर करते हैं, जिससे वह खराब न हो. लेकिन यह बात भी ध्यान रखनी चाहिए कि ज्यादा दिन तक अगर मलाई को स्टोर किया जाए, तो उसकी ताजगी चली जाती है जिससे उससे बनने वाला घी उतना टेस्टी और क्वालिटी से भरा हुआ नहीं होता. ऐसे में आप किस तरह स्वादिष्ट और गुणों से भरपूर घी निकाल सकते हैं उसके कुछ टिप्स बताते हैं.

मलाई में मिला दें दही
मलाई से ज्यादा घी निकालने के लिए आप जब मलाई स्टोर करना शुरू करें, तो बर्चन में थोड़ा सा दही मिला दें. इससे होगा यह कि जिस मलाई को आप स्टोर करेंगे वह जल्दी फर्मेंट हो जाएगी. इससे उसका फैट उससे अलग हो जाएगा. जिसके बाद आपको मथने के लिए ज्यादा मक्खन मिल जाएगा. साथ ही ज्यादा दिन पुरानी मलाई का इस्तेमाल न करें क्योंकि ऐसा करने से क्वालिटी और टेस्ट पर काफी असर पड़ेगा.

घी निकालने के लिए इस दही मिली हुई मलाई को सही से मथना भी काफी जरूरी होता है. कई लोग ट्रिक के तौर पर मथने के दौरान ठंडा पानी या बर्फ मिला देते हैं, जिससे ज्यादा मक्खन निकलता है. जिससे वह ज्यादा मात्रा में निकले मक्खन से ज्यादा घी निकाल पाते हैं.

किस तरह निकाले मक्खन के घी?
मक्खन से घी निकालने के लिए कड़ाही में मक्खन को डालकर आंच पर चढ़ाया जाता है. इस दौरान एक गलती है जो कई लोग कर देते हैं, वह है कि लोग सोचते हैं कि अगर तेज़ आंच रखेंगे तो घी जल्दी निकलेगा. लेकिन असल में ऐसा करने से होता यह है कि घी जल जाता है और उसके स्वाद में भी फर्क आ जाता है.

अगर आप आंच को कम रखते हैं तो मक्खन धीरे-धीरे पिघलता है और उसका पानी अलग होता है. साथ ही जो घी आपको प्राप्त होता है, उसका स्वाद काफी टेस्टी होता है और वह शुद्ध होता है. इसके अलावा क्योंकि इस तरह से घी जलता भी नहीं है तो घी ज्यादा मात्रा में प्राप्त होता है.