scorecardresearch

Namkeen Recipe at Home: घर पर बनाएं ये अनोखी खस्ता नमकीन... शाम के नाश्ते से लेकर बच्चों के स्नैक्स तक, सब का है ये फेवरेट

चाय के साथ कुछ खाने की क्रेविंग होती है? तो घर पर बनाइए यह स्नैक्स जो स्वाद में होगा एक नंबर और बच्चों से लेकर बड़े तक सब इसको खा कर बोलेंगे वह.

नमकीन रेसिपी नमकीन रेसिपी

शाम की चाय हो और साथ में कुछ कुरकुरा खाने को मिल जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है. अकसर बाहर की नमकीन स्वाद में तो अच्छी लगती है, लेकिन सेहत के लिहाज से सही नहीं होती. ऐसे में अगर वही स्वाद घर पर आसानी से तैयार हो जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी देसी नमकीन की रेसिपी, जो स्वाद में लाजवाब है और घर में बनी होने के कारण सेहत के लिए भी बेहतर विकल्प है.

अलग-अलग नाम, लेकिन स्वाद एक जैसा
इस नमकीन को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग नामों से जाना जाता है. कहीं इसे नमकपारा कहा जाता है, तो कहीं लोग इसे निमकी के नाम से जानते हैं. नाम चाहे कुछ भी हो, लेकिन इसका स्वाद हर जगह एक जैसा खस्ता और मुंह में घुल जाने वाला होता है. यही वजह है कि बच्चे हों या बड़े, सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं.
घर पर बनी नमकीन की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले सामान पर आपका पूरा कंट्रोल होता है. न ज्यादा तेल, न हानिकारक चीजें. सही मात्रा में मसाले डालकर इसे बच्चों के लिए भी सुरक्षित स्नैक्स बनाया जा सकता है. यही कारण है कि यह नमकीन आजकल घरों में काफी पसंद की जा रही है.

नमकीन बनाने का सामान

  • मैदा - 250 ग्राम
  • अजवाइन - 1 चम्मच
  • कलौंजी - आधा चम्मच
  • बेकिंग सोडा - एक चुटकी
  • नमक - स्वादानुसार
  • रिफाइंड ऑयल - 200 ML
  •  

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें. इसमें अजवाइन, कलौंजी, नमक और एक चम्मच गर्म रिफाइंड ऑयल डालें. अब सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. जब मिश्रण हाथ में बंधने लगे, तब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंध लें. आटे को ढककर लगभग आधे घंटे के लिए रख दें.
  • इसके बाद आटे को पतली रोटी की तरह बेल लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा मोटा न हो, वरना नमकीन कुरकुरी नहीं बनेगी. अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गर्म करें और धीमी आंच पर नमकीन डालकर लगभग पांच मिनट तक तलें. जब रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तो निकाल लें. ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. यह नमकीन लंबे समय तक खराब नहीं होती और स्वाद भी बना रहता है.

बच्चों से लेकर बड़ों तक की पहली पसंद
यह खस्ता नमकीन न सिर्फ चाय के साथ बेहतरीन लगती है, बल्कि बच्चों के टिफिन या अचानक आए मेहमानों के लिए भी एक बढ़िया ऑप्शन है. 


 

ये भी पढ़ें