scorecardresearch

Fooli Puri Trick: इस सफेद चीज को मिलाकर गूंधें आटा, पूरी बनेगी नरम और फूली-फूली

जानें नरम और फूली-फूली पूरी बनाने के ट्रिक्स.

फूली और नरम पूरी कैसे बनाएं फूली और नरम पूरी कैसे बनाएं

कई बार पूरी बनाते समय वह सख्त या सपाट रह जाती है. लेकिन अगर आटा गूंधते समय एक छोटी सी चीज मिला दी जाए, तो पूरी ज्यादा मुलायम और अच्छी तरह फूलती है. दही, दूध या थोड़ी सी सूजी, ये तीनों चीजें आटे को नरम और बेहतर बनाने में मदद करते हैं. सही तरीका अपनाने से घर पर बनी पूरी भी हलवाई जैसी टेस्टी बन सकती है.

क्यों काम करती हैं ये चीजें
दही आटे को नरम बनाता है, जिससे पूरी तलते समय अंदर से सॉफ्ट रहती है. वहीं दूध मिलाने से आटे में चिकनाई और नर्मी आती है, जिससे पूरी सूखी या करारी नहीं रहती. और अगर थोड़ी सी सूजी मिला दें तो पूरी नरम भी रहती है और कुरकुड़ी भी, जैसे हलवाइयों की होती है. ये तीनों चीजें आटे की पकड़ और टेक्सचर मुलायम बनाते हैं.

आटा गूंधने का सही तरीका
एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. अब अपनी पसंद के अनुसार 1 से 2 चम्मच दही या थोड़ा सा दूध मिलाए. अगर सूजी डाल रहे हैं, तो 1 चम्मच काफी है. इन तीनों में से कोई एक चीज ही डालें. फिर नमक स्वाद अनुसार मिलाएं. धीरे-धीरे पानी डालते हुए थोड़ा सख्त लेकिन चिकना आटा गूंधें. आटे को 10 से 15 मिनट ढककर रख दें, ताकि वह सेट हो जाए.

पूरी बेलने और तलने की टिप
आटे की छोटी लोई बनाकर गोल बेलें. तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए, यही पूरी फूलने की सबसे जरूरी शर्त है. पूरी डालते ही हल्के से दबाएं, इससे वह तुरंत फूलती है. मध्यम आंच पर तलें ताकि पूरी मुलायम और कुरकुरी बने.

इस तरह अगर आप पूरी बनाएंगे तो बच्चे से लेकर बड़े सब प्रेम से खाएंगे. इस पूरी को आप रायता, सब्जी, अचार और आलू की सब्जी के साथ भी खा सकते हैं. इस तरह एक बार जरूर ट्राय करें पूरी घर पर बनाने का. ऐक बार बनाएंगी तो बार-बार बनाने का मन करेगा. 

ये भी पढ़ें