व्रत वाले खाने की रेसिपी
व्रत वाले खाने की रेसिपी
FOODS THAT CAN EAT DURING MAHA SHIVRATRI FAST फाल्गुन महीने में आने वाली ये महा शिवरात्रि, शिव भक्तों में आस्था का विशेष महत्व रखती है. इस दिन कई लोग व्रत रख कर पूरे दिन पूजा-पाठ करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इस दिन फलाहार व्रत करते हैं. जो भी लोग इस व्रत में कुछ न कुछ खाते रहते हैं, आज हम उनके लिए ये 5 फलाहार रेसिपी लाए हैं. ये हेल्दी और स्वादिष्ट हैं. इन्हें घर पर जरूर बनाएं.
कूटू का चीला बनाने का सामान
कूटू का आटा, उबला आलू, हरी मिर्च, सेंधा नमक, पानी और घी
बनाने का तरीका- आटे में मसाले और आलू मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं. तवे पर घी डाल कर फैलाएं और दोनों तरफ सेक लें. गरमागरम चीला खुद भी खाएं और बच्चों को भी खिलाएं.
साबूदाना की टेस्टी खिचड़ी बनाने का सामान
फूला हुआ साबूदाना, उबले आलू, मूंगफली, जीरा, सेंधा नमक और घी
बनाने का तरीका- कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें जीरा चटकाएं. आलू और मूंगफली को उसमें डाल कर भूनें. साबूदाना मिलाकर धीमी आंच पर चलाएं और बाद में सेंधा नमक डालें. जब साबूदाना अलग-अलग दिखे तो समझें कि खिचड़ी तैयार है.
शकरकंद की लजीज चाट बनाने का सामान
उबले शकरकंद, सेंधा नमक, काली मिर्च और नींबू का रस
बनाने का तरीका- शकरकंद काटकर सारे मसाले मिलाएं. ऊपर से नींबू डालें.
मखाना खीर बनाने का सामान
मखाना, दूध, घी, थोड़ी चीनी और स्वाद के लिए इलायची.
बनाने का तरीका- घी में मखाना हल्का भून लें. जब दूध उबालें तब मखाना डालें और पकाएं. जब दूध गाढ़ी हो जाए, तो चीनी और इलायची मिलाएं. 5 मिनट और पकाएं और फिर उतार लें.
फलाहारी आलू टिक्की बनाने का सामान
उबले आलू, हरी मिर्च, सेंधा नमक और थोड़ा घी.
बनाने का तरीका- आलू मैश कर उसमें सारे मसाले मिलाएं. छोटी टिक्की बनाकर तवे पर सेक लें. ये टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होगी. आप चाहें तो इसको दही के साथ खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें