store fenugreek leaves for a year
store fenugreek leaves for a year
Fenugreek leaves store tips for a complete year सर्दी के दिनों में मेथी के पत्तों का भरमार लगा होता है बाजार में. मेथी हेल्थ के लिए फायदेमंद सब्जियों में से एक मानी जाती है. मेथी खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और शरीर में ब्लड फलों भी अच्छा बना रहता है. लेकिन सर्दी खत्म होते ही ताजी मेथी मिलना मुश्किल हो जाता है. अगर आप चाहें तो एक आसान तरीके से मेथी को लंबे समय के लिए स्टोर कर सकते हैं. सही तरीके से रखी गई मेथी महीनों तक काम आती है और उसका स्वाद भी काफी हद तक बना रहता है.
सबसे पहले करें पत्तियों की सफाई
सबसे पहले ताजी, हरी पत्तियों को अलग कर लें. जड़ों और मोटी डंडियों को अलग हटा दें. मेथी को 2 से 3 बार साफ पानी से धोएं ताकि मिट्टी पूरी तरह निकल जाए. धोने के बाद पत्तियों को छलनी में डालकर अच्छे से छान लें, ताकि पत्तियों का पानी अच्छे से निकल जाए.
इस तरह सुखा लें
धुली हुई मेथी के पत्तों को एक साफ कपड़े या ट्रे पर फैला दें. इसे खुली हवा में या पंखे के नीचे सुखा लें. ध्यान रखें कि पत्तियों में नमी बिल्कुल न रहे. जरा भी नमी रहने पर ये पूरे मेथी की पत्तियों को खराब कर सकता है. आप चाहें तो पत्तों को एयर फ्रायर में भी सुखा सकते हैं. ये सबसे आसान तरीका है
स्टोर करने का तरीका
पूरी तरह सूख जाने के बाद मेथी कुरकुरी हो जाएगी. फिर इसको हाथ से मसल कर तोड़ लें. इसे एयरटाइट डिब्बे या जिप बैग में भरकर फ्रिज में रख लें. जरूरत पड़ने पर आप इसके पराठे, दाल और सूप बना सकते हैं, जो भी आपका मन हो बनाने का.
मेथी से बनते हैं यह डिश
मेथी की पत्तियां खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर के लिए भी अच्छी मानी जाती हैं. इससे आप मेथी की दाल, पराठा, सब्जी या पुलाव, कुछ भी बना सकते हैं. अगर आप इसके पत्तियों को घर में इस तरह स्टोर कर लेते हैं, तो साल भर आपको मेथी का स्वाद मिलता रहता है.
ये भी पढ़ें