scorecardresearch

इस तरह गूंथेंगे आटा तो बनेगा परफेक्ट, फ्रिज में रखने और निकालने से पहले.. करें ये काम, रोटियां बनेंगी ए-वन

कई लोगों की ज़िंदगी दौड़ भाग से इतनी भरी हुई होती है कि उनके पास समय नहीं होता कि वह रोज के लिए आटा गूंथे. ऐसे में वह एक ही बार में आटा 1-2 दिन के लिए आटा गूंथ लेते है और फ्रिज में स्टोर कर देते हैं. पर कई बार यह स्टोर किया हुआ आटा खराब भी हो जाता है.

How To Store Dough How To Store Dough

भारतीय रसोई में रोटी हर मील का एक जरूरी हिस्सा होती है. चाहे उसे चपाती कहें या फुल्का, यह लगभग हर घर की थाली का अहम हिस्सा होती है. रोजाना ताजी रोटी बनाना कई बार समय लेने वाला काम होता है, इसलिए लोग अक्सर एक बार में ज्यादा आटा गूंथकर रख लेते हैं ताकि अगले एक-दो दिन तक उसका इस्तेमाल किया जा सके.

अगर इस गूंथे हुए आटे को सही तरीके से संभालकर न रखा जाए, तो यह जल्दी खराब हो सकता है. साथ ही आटे में बदबू आने लगती है, उसका रंग बदलकर काला पड़ सकता है और ऐसा आटा सेहत के लिए ठीक नहीं होता. इसलिए जरूरी है कि आटे को सही तरीके से गूंथने और स्टोर करने की सही तरीका हमें पता हो.

इस तेकनीक से गूंथे आटा
आटा गूंथते वक्त छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आटा गूंथने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, इससे रोटियां ज्यादा नरम और टेस्टी बनती हैं. पानी को धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि आटा एकदम सही कंसिस्टेंसी में तैयार हो. एक साथ ज्यादा पानी डालने से आटा चिपचिपा हो सकता है और जल्दी खराब भी हो सकता है. आटे को कम से कम 5 से 10 मिनट तक अच्छे से गूंथना चाहिए, इससे उसमें लचीलापन आता है और रोटियां फूली-फूली बनती हैं. आटा गूंथते समय याद रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला. ऐसा आटा लंबे समय तक सेफ रहता है.

स्टोर करने का सीक्रेट
आटे को रखने से पहले उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन पर हल्का सा घी या तेल लगा देना फायदेमंद होता है. इससे आटा सूखता नहीं और उसका रंग भी नहीं बदलता. इसके बाद आटे को ढकना बेहद जरूरी है. आप साफ कपड़े या क्लिंग रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि आटा हवा के कॉन्टैक्ट में न आए. हवा लगने से आटा जल्दी खराब हो जाता है और उसकी क्वालिटी भी गिरती है.

कितने समय ताजा रहता आटा
गूंथे हुए आटे को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ही रखें. स्टील, कांच या फूड-ग्रेड प्लास्टिक के डिब्बे इसके लिए बेहतर ऑप्शन होते हैं. इससे आटे में नमी और हवा दाखिल नहीं हो पाती, जिससे वह लंबे समय तक ताजा बना रहता है. इसके अलावा आटे को फ्रिज में रखना सबसे सेफ तरीका है. ठंडा तापमान आटे को खराब होने से बचाता है और 24 से 48 घंटे तक उसकी ताजगी बनाए रखता है.

इस्तेमाल से पहले ये स्टेप न भूलें
जब भी स्टोर किया हुआ आटा इस्तेमाल करना हो, उसे फ्रिज से निकालकर कम से कम 30 मिनट के लिए बाहर रखें. इससे वह रूम टेंपरेचर पर आ जाता है. इसके बाद आटे को हल्का सा दोबारा गूंथ लें, ताकि उसकी नमी और टेक्सचर वापस आ जाए. इस छोटे से कदम से आपकी रोटियां फिर से नरम और टेस्टी  बनेंगी.