scorecardresearch

Ragi Pizza Recipe: इस तरह बनाएं रागी के आटे का पिज्जा... बच्चों को मिलेगा हेल्थ के साथ लजीज स्वाद भी

रागी में आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जो सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी मजेदार हो सकता है. अगर इसे सही तरीके से कुक किया जाए तो.

रागी से बना स्वादिष्ट पिज्जा रागी से बना स्वादिष्ट पिज्जा

पिज्जा केवल पिज्जा नहीं है, बच्चों के लिए ये एक हैप्पी मील है. बच्चे भले खाना नहीं खाएं, लेकिन पिज्जा खाना नहीं छोड़ते हैं. बाजार में मिलने वाला पिज्जा मैदे से बनता है, जो बच्चों के पेट के लिए सही नहीं माना जाता. ऐसे में घर पर थोड़ा हेल्दी बदलाव करके वही स्वाद पाया जा सकता है. रागी के आटे से बना पिज्जा न केवल स्वादिष्ट होता है, कुरकुरा और पोषण से भरपूर भी होता है.

बच्चों को रंग-बिरंगे स्नैक्स और तली हुई चीजें उन्हें जल्दी पसंद आती है. इसलिए बेहतर यही है कि घर में ही ऐसी रेसिपी बनाई जाए जो स्वाद भी दे और सेहत का ध्यान भी रखे. रागी में कैल्शियम और फाइबर भरपूर होता है. इससे तैयार पिज्जा बेस कुरकुरा और स्वादिष्ट बनता है, जिस पर आप अपनी पसंद की टॉपिंग डाल सकते हैं 

पिज्जा बनाने का सामान
रागी आटा- 1 कप
एक्टिव यीस्ट- आधा छोटा चम्मच
चीनी- 1 छोटा चम्मच
गुनगुना पानी- आटा सानने के लिए
ऑलिव ऑयल- 2 बड़े चम्मच, अगर नहीं है तो आप बटर या रिफाइंड ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
नमक- स्वाद अनुसार
पिज्जा सॉस, चीज और पसंदीदा टॉपिंग

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले गुनगुने पानी में चीनी और यीस्ट मिलाकर 10 से 15 मिनट रखें. जब घोल झागदार हो जाए, तो इसमें आटा मिलाए. थोड़ा पानी डालकर आटा गूंध लें. अब तेल और नमक मिलाकर मुलायम आटा तैयार करें.
  • आटे को तेल लगे बर्तन में रखकर ढक दें और 2 से 3 घंटे गर्म जगह पर फूलने दें. आटे की लोइयां बनाकर पतला बेलें.
  • बेस को 6 से 7 मिनट बेक करें. बाहर निकालकर सॉस, चीज और टॉपिंग फैलाएं. फिर 3 से 4 मिनट बेक करें जब तक किनारे कुरकुरे न हो जाएं.

फिर गरमागरम पिज्जा बच्चों को सर्व करें. आप चाहें तो ये हेल्दी पिज्जा उन्हें लंच में भी दे सकते हैं. आपके बच्चे तो इसको शौक से खाएंगे ही साथ ही उनके दोस्त भी इसको खा कर आपकी तारीफ करेंगे. आप इस पिज्जा को बर्थडे पार्टी और छोटे-मोटे ऑकेजन पर बना सकते हैं. ये खाने में जितना स्वादिष्ट है, उतनी ही हेल्दी भी है. एक बार घर पर बना कर तो देखें. 

 

ये भी पढ़ें