raw mango and pudina chutney
raw mango and pudina chutney
टमाटर, इमली, आम या नॉर्मल पुदीने की चटनी तो आपने खाई ही होगी लेकिन क्या कभी कच्चे आम और पुदीना की मिक्स चटनी खाई है? गर्मियों में जब तेज धूप और लू से शरीर थकने लगता है, तब कुछ ठंडा, खट्टा और तीखा खाने का मन करता है. ऐसे में यह पुदीना और कच्चे आम की चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं देती बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक भी पहुंचाती है. यह चटनी भारतीय घरों में खासतौर पर गर्मियों में बनाई जाती है क्योंकि इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, इसके फायदे उतने ही जबरदस्त होते हैं.
चटनी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
ताजा पुदीना पत्ते
कच्चा आम
लाल मिर्च
हरी मिर्च
अदरक
लहसुन
भरवा मिर्च का मसाला
सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार
अजवाइन
ऐसे बनाएं आम और पुदीना की चटनी
आम और पुदीना को अच्छी तरह धो लें. और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
सबसे पहले मिक्सर जार में ताजा पुदीना पत्ते डालें. इसके बाद कटे हुए कच्चे आम डालें. अब इसमें अदरक, लहसुन, लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर दरदरा पीस लें.
इसके बाद थोड़ा सा भरवा मिर्च का मसाला डालें. अब इसमें हल्का गर्म किया हुआ सरसों का तेल डालें, जो इसकी खुशबू और स्वाद दोनों को बढ़ा देता है.
सभी चीजों को अच्छे से पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. आखिर में ऊपर से थोड़ी सी अजवाइन डालें, जो स्वाद के साथ-साथ पाचन में भी मदद करती है. आपकी खट्टी-तीखी पुदीना और कच्चे आम की चटनी तैयार है.
स्वाद के साथ सेहत का खजाना
यह चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं देती बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. पुदीना शरीर को ठंडक देता है और गर्मी से बचाता है. कच्चा आम विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है.
लाल और हरी मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं और पाचन को बेहतर बनाती हैं. सरसों का तेल शरीर में गर्मी को संतुलित रखता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है. अजवाइन पेट की गैस और भारीपन को कम करती है.
गर्मियों में क्यों है यह चटनी खास?
गर्मियों में शरीर अक्सर डिहाइड्रेशन और थकान महसूस करता है. ऐसे में यह चटनी शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है.
यह चटनी दही-चावल, पराठे या रोटी के साथ खाने पर खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. खास बात यह है कि यह हल्की होने के बावजूद पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है.
भी पढ़ें