scorecardresearch

Best Egg Curry Recipe: 15 मिनट में झटपट बनाएं अंडा करी, घर बैठे मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

अगर आप कम समय में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं, तो अंडा करी एक शानदार विकल्प है. प्रोटीन से भरपूर अंडों से बनी यह रेसिपी न सिर्फ पेट भरती है, बल्कि अपने मसालेदार और लाजवाब स्वाद से हर किसी का दिल भी जीत लेती है.

egg curry recipe egg curry recipe
हाइलाइट्स
  • अंडा करी बनाने की आसान रेसिपी

  • घर बैठे मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

अंडा ऐसा फूड आइटम है जिसे प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. इसे उबालकर, ऑमलेट बनाकर या करी के रूप में खाया जाता है. लेकिन जब समय कम हो और स्वाद में कोई समझौता न करना हो, तब अंडा करी सबसे बेहतरीन विकल्प बन जाती है. सिर्फ 15 मिनट में बनने वाली यह रेसिपी घर के खाने को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दे सकती है.

पहले तैयार करें जरूरी सामग्री

  • अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले 4 अंडों को उबाल लें. इसके बाद 2 प्याज, 1 टमाटर और 4 हरी मिर्च को बारीक काट लें.

  • अब स्वाद का असली जादू तैयार करने के लिए 5-6 लहसुन की कलियां लें. इसमें थोड़ा अदरक और धनिया पत्ते की डंठल मिलाकर अच्छे से पीस लें. यह पेस्ट करी का बेस तैयार करता है और स्वाद को गहराई देता है.

  • एक कुकर या कड़ाही में तेल गर्म करें. उबले हुए अंडों को हल्का सा शैलो फ्राई कर लें ताकि उनका टेक्सचर और स्वाद दोनों बढ़ जाएं. इसके बाद इन्हें अलग रख दें.

मसालों का तड़का लगाएं

  • अब उसी तेल में जीरा और खड़े गरम मसाले डालें. जैसे ही खुशबू आने लगे, इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डाल दें.

  • इन्हें मध्यम आंच पर 5 मिनट तक अच्छे से भूनें ताकि मसाले और सब्जियां नरम हो जाएं.

बेस ग्रेवी तैयार करें
अब इसमें नमक और हल्दी डालें. इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें और 2 सीटी आने दें. इससे प्याज और टमाटर अच्छी तरह गल जाते हैं और ग्रेवी स्मूद बनती है.

मसाले को मैश कर दें
कुकर खोलने के बाद मिश्रण को अच्छे से मैश कर लें ताकि एक गाढ़ी और स्मूद ग्रेवी तैयार हो जाए. अब इसमें अपनी पसंद के मसाले जैसे लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें.

इसे 5 मिनट तक अच्छी तरह भूनें ताकि मसाले तेल छोड़ने लगें और स्वाद गहरा हो जाए.

ग्रेवी में पानी और अंडे डालें

  • अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर ग्रेवी को उबाल लें. जब ग्रेवी तैयार हो जाए, तब इसमें पहले से फ्राई किए हुए अंडे डाल दें.

  • इन्हें 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि अंडे मसाले का स्वाद अच्छी तरह सोख लें.

  • हरा धनिया डालें और सर्व करें

  • आखिर में ऊपर से ताजा हरा धनिया डालें. इससे अंडा करी का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.

  • गरमा-गरम अंडा करी को रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसा जा सकता है.