scorecardresearch

एक बार जरूर ट्राई करें झारखंड स्टाइल वाली ये स्पेशल चटनी, 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है

इडली तो वैसे सभी लोग ही बना लेते हैं लेकिन जब बारी आती है इसके साथ सर्व की जाने वाली चटनी की तो साउथ इंडिया जैसा स्वाद नहीं मिल पाता.

chana dal chutney chana dal chutney
हाइलाइट्स
  • झारखंड की स्पेशल इडली-चटनी रेसिपी

  • जानिए इसे बनाने का असान तरीका

  • बच्चे भी मनभर खाएंगे

इडली तो वैसे सभी लोग ही बना लेते हैं लेकिन जब बारी आती है इसके साथ सर्व की जाने वाली चटनी की तो मार्केट जैसा स्वाद नहीं मिल पाता. अगर आप कभी झारखंड में रहे हैं तो आपको पता होगा वहां इडली को बिल्कुल अलग अंदाज में परोसा जाता है. वहां इडली को चने की दाल से बनी खास चटनी और इमली की खट्टी-मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है, जो इसके स्वाद को बिल्कुल नया ट्विस्ट देती है.

कभी खाई है चने दाल की ये चटनी
झारखंड की यह चटनी दिखने में भले ही सिंपल लगे, लेकिन इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे बार-बार ट्राई करना चाहते हैं. खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली चटनी आम नारियल चटनी से बिल्कुल अलग होती है.

ऐसे बनाएं चने दाल की चटनी

  • चटनी बनाने के लिए सबसे पहले रोस्टेड चना दाल, मूंगफली और नारियल लें. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालें और थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सर में अच्छे से पीस लें. ध्यान रखें कि चटनी ज्यादा गाढ़ी न हो, इसे हल्का पतला रखना जरूरी है.

  • अब एक छोटे पैन में तेल गरम करें. इसमें सरसों डालें, फिर सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को पीसी हुई चटनी में डाल दें. इस तड़के से चटनी का स्वाद दोगुना हो जाता है.

  • इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इन टुकड़ों पर तैयार की गई चना दाल वाली चटनी डाल दें. इसके बाद इसमें ब्लैक सॉल्ट, रेड चिली पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं. आखिर में ऊपर से इमली की चटनी डालें.

आसानी से बन जाती है ये चटनी
इडली खुद एक हेल्दी फूड मानी जाती है और जब इसमें चना दाल, मूंगफली और नारियल जैसी चीजें मिलती हैं, तो इसका न्यूट्रिशन लेवल और बढ़ जाता है. यह नाश्ते के साथ-साथ शाम के हल्के स्नैक के तौर पर भी परफेक्ट है. अगर आपने अब तक झारखंड के इस अनोखे अंदाज में इडली नहीं खाई है, तो अगली बार जरूर ट्राई करें. यह रेसिपी घर पर आसानी से बन जाती है.