scorecardresearch

फ्रिज में कितने दिन तक ताजा रह सकता है धनिया? अपनाएं ये ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश!

How To Keep Coriander Fresh For Long Time: भारतीय रसोई का सबसे अहम हिस्सा है धनिया. हालांकि, धनिया जल्दी खराब हो जाता है. अगर हम इसे फ्रिज में भी रखें, तो यह काला पड़ जाता है और अपनी ताजगी खो देता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं धनिया को लंबे समय तक कैसे ताजा रख सकते हैं.

हफ्तों तक धनिया ताजा रखने के लिए अपनाएं ये टिप हफ्तों तक धनिया ताजा रखने के लिए अपनाएं ये टिप

Tricks To Keep Coriander Leaves Fresh: भारतीय रसोई का सबसे अहम हिस्सा है धनिया, किसी भी सब्जी में धनिया डाल दिया जाए तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है. लेकिन धनिया की एक समस्या जो हमें हमेशा झेलनी पड़ती है, वह यह है कि धनिया जल्दी खराब हो जाता है. अगर हम इसे फ्रिज में भी रखें, तो यह काला पड़ जाता है और अपनी ताजगी खो देता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं धनिया को लंबे समय तक कैसे ताजा रख सकते हैं.

धनिया कब तक ताजा रख सकते हैं
बाजार से धनिया खरीदने के बाद उसके पत्तों को कैंची से काटकर साफ कर लें.
इसके बाद पानी में एक चम्मच सिरका मिलाएं और इस पानी से धनिया साफ करें और कपड़े से लपेट दें.
आप जिस पानी में धनिया की पोटली रख रहे हैं, उसमें थोड़ा सा सिरका भी मिला सकते हैं.
अब कपड़े से लपेटे हुए धनिया को फ्रीजर में रखें. इससे धनिया कम से कम 15 दिन तक ताजा रहेगा.

वहीं अगर आप धनिये को और लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे फ्रीज भी किया जा सकता है, जिससे कि धनिया खराब ना हो. इसके लिए धनिये को बारीक काटकर आइस-ट्रे में भर लें और थोड़ा पानी डालकर cubes बना लें. जब जरूरत हो तो सीधे एक cube निकालकर सब्जी या दाल में डाल दें. इस तरह के स्टोरेज तरीकों से आपका धनिया लंबे समय तक ताजा रहेगा.

फ्रीजर नहीं है तो क्या करें?
बहुत सारे लोगों के मन मे एक सवाल आ रहा होगा कि हमारे यहां फ्रिज नहीं है तो क्या करे? इसका भी समाधान है. अगर आपके पास फ्रीजर नहीं है, तो धनिया को अच्छी तरह सुखाएं, उसे कागज में लपेटें और सूखे डिब्बे में रख दें. कागज अतिरिक्त नमी सोखता है और पत्तियों को लंबे समय तक ताजा रहता है.

वहीं धनिया को ताजा रखने का एक और बेहतरीन तरीका है, जो धनिया को लंबे समय तक हरा-भरा रहता है. धनिया को धोकर अच्छी तरह से सुखा लीजिए. पंखे के नीचे या किसी सूती कपड़े से थपथपाकर सुखा सकते हैं. अब एक एयरटाइट प्लास्टिक का डिब्बे के नीचे सूखा पेपर टॉवेल या अखबार बिछाएं. अब धनिया की पत्तियों को डिब्बे में रखें और ऊपर से एक और सूखा पेपर टॉवेल रखें. ढक्कन बंद करके इसे ठंडी जगह पर रखें.

ये भी पढ़ें: