scorecardresearch

सिर्फ एक आलू से होगा कमाल! गर्मी में भी फूलों से भर जाएगा गुलाब का पौधा, ऐसे बनाएं खाद

अगर आप भी अपने गुलाब के पौधे को गर्मी में खिलता हुआ देखना चाहते हैं, तो इसके लिए महंगे फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं है. आपके किचन में रखा एक आलू भी गुलाब को फूलों से भर सकता है.

Rose Plant Fertilizer Rose Plant Fertilizer
हाइलाइट्स
  • गर्मी में मुरझाते पौधे को मिलेगा ठंडा टॉनिक

  • घर पर बनाएं आसान फर्टिलाइजर

गर्मी का मौसम आते ही जहां एक तरफ लोग अपने गार्डन को हरा-भरा रखने में जुट जाते हैं, वहीं तेज धूप और गर्म हवाएं पौधों पर भारी पड़ने लगती हैं. खासकर गुलाब का पौधा सर्दियों और बसंत में खूब खिलता है लेकिन गर्मी आते-आते मुरझाने लगता है. पत्तियां पीली पड़ जाती हैं, कलियां झड़ने लगती हैं और फूल आना कम हो जाता है.

लेकिन अगर आप भी अपने गुलाब के पौधे को गर्मी में खिलता हुआ देखना चाहते हैं, तो इसके लिए महंगे फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं है. आपके किचन में रखा एक आलू भी गुलाब को फूलों से भर सकता है.

गर्मी में क्यों मुरझाने लगता है गुलाब का पौधा?
गुलाब का पौधा सामान्य तौर पर ठंडे और मध्यम तापमान में बेहतर ग्रोथ करता है. गर्मियों में तेज धूप और मिट्टी में नमी की कमी के कारण इसकी जड़ें कमजोर हो जाती हैं. इससे पौधा पोषण सही तरीके से नहीं ले पाता और उसका असर सीधे फूलों पर दिखाई देता है. इसी वजह से इस मौसम में ऐसे फर्टिलाइजर की जरूरत होती है जो पौधे को ठंडक दे और उसे जरूरी पोषक तत्व भी पहुंचाए.

आलू से घर पर बनाएं नेचुरल फर्टिलाइजर

  • आलू में स्टार्च, पोटैशियम और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इससे बना फर्टिलाइजर गुलाब के पौधे के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है.

  • इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है. सबसे पहले एक कच्चा आलू लें, उसे अच्छे से कद्दूकस कर लें.

  • अब इस कद्दूकस किए हुए आलू को एक लीटर पानी में मिला दें. इस मिश्रण को रातभर (करीब 10-12 घंटे) ऐसे ही छोड़ दें अगले दिन इस पानी को छान लें.

  • इस फर्टिलाइजर का सही असर पाने के लिए इसे सीधे ऊपर से डालने के बजाय पौधे की जड़ों तक पहुंचाना जरूरी है.

  • सबसे पहले गुलाब के पौधे की हल्की गुड़ाई करें. इसके बाद तैयार आलू वाला पानी जड़ों में डालें.

  • कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि पौधा फिर से हरा-भरा होने लगा है और नई कलियां निकल रही हैं.

क्या है इसका फायदा?
पौधे को नेचुरल पोषण मिलता है
मिट्टी की नमी बनी रहती है
जड़ें मजबूत होती हैं
फूलों की संख्या और क्वालिटी बढ़ती है