आलू, बैंगन, बड़ी की सब्जी
आलू, बैंगन, बड़ी की सब्जी
बैंगन, बड़ी और आलू से बनने वाली ये सब्जी बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही लाजवाब होती है. आज हम जो आपको रेसिपी दे रहे हैं, उसको वह लोग भी अंगुलियां चाट कर खाएंगे, जिन्हें बैंगन या बड़ी खाना पसंद नहीं है. इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें ग्रेवी सब्जियों में मिली हुई होती है, जो चावल या पराठे के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है.
हालांकि कई लोगों को बैंगन बेस्वाद लगता है, लेकिन आलू और बड़ी इसे जायकेदार बना देती है. बैंगन में आयरन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है. इसमें कैलोरी लगभग न के बराबर होती है, जिससे हार्ट हेल्थ अच्छा रहता है, और पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा इसमें ज्यादा होती है. बैंगन पाचन क्रिया को सुधारता है. साथी ही शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी सहायक है.
आलू, बैंगन और बड़ी की सब्जी बनाने के लिए आपको चाहिए,-
आलू- बड़े साइज का एक
बैंगन- 1 मिडियम साइज का
बड़ी- 5 से 7 पीस. बड़ी आप अपने स्वाद के हिसाब से कोई भी ले सकते हैं, लेकिन उड़द दाल की बड़ी इसमें ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.
टमाटर देशी वाला- 1 जो खट्टा हो.
लहसुन- 5 कलि
मेथी- आधा छोटा चम्मच
जीरा, काली मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, और नमक- इन सबको अपने टेस्ट के हिसाब से ले लें.
सरसों का तेल- जरूरत के हिसाब से लें.
सबसे पहले बड़ी भुने
बड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर, एक कढ़ाई में सबसे पहले भुन लें. भुनने के लिए एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें बड़ी को डाल कर गोल्डन होने तक भुनें. ज्यादा भुनने पर स्वाद खराब हो सकता है.
इसके बाद छौंक लगाएं
उसी कढ़ाई में थोड़ा तेल और डालें, फिर तेल को गर्म होने दें. जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें मेथी दानों का छौंका लगा लें. मेथी को थोड़ा फ्राय करें, फिर उसमें आलू डालें और तुरंत नमक डाल कर फ्राय होने दे. जब आलू गोल्डन हो जाए, तो मसाले डालें और 2 मिनट फ्राय करें. मसालों को ज्यादा न भुने बस कच्चा पन खत्म कर दें. इन सारे प्रोसेस को मिडियम फ्लेम पर करें, ताकी आलू गल सके और जले नहीं.
इसके बाद बैंगन डाल कर एक बार चलाएं और ढक कर थोड़ी देर छोड़ दें. 5 मिनट बाद ढक्कन हटाएं, जब बैंगन आधा पक पाए तो ऊपर से पानी डाल दें. पानी डालते ही बड़ी और टमाटर को काट कर डालें. अगर टमाटर खट्टे वाले हैं, तो बहुत बढ़िया. अगर टमाटर खट्टे कम हैं तो थोड़ा अमचूर पाउडर डाल सकते हैं. इसके जगह इमली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसके बाद मध्यम आंच पर ढक कर सब्जी को पकने दें. जब सब्जी पक जाए और आलू गल जाए, तो आंच तेज करके पानी जला लें. पानी को उतना ही रहने दें सब्जी में, जितने में सारी सब्जियां उसमें डूबी हो.
बस इतना फॉलो करते ही तैयार है आलू, बैंगन और बड़ी की सब्जी. इसको गरमागरम चावल के साथ खा कर देखें मजा आ जाएगा. इसके साथ आम का अचार भी बहुत बढ़िया लगता है. चाहें तो खाते वक्त आम के अचार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें