scorecardresearch

New Car Learner Tip: डर लगता है अकेले गाड़ी चलाने में.. कि कहीं किसी से टच न हो जाए, तो जानें जजमेंट लेने के टिप्स

गाड़ी सीख रहे नए ड्राइवरों के लिए गाडी़ की जजमेंट लेना काफी मुश्किल काम होता है. लेकिन कुछ आसान टिप्स की मदद से वह इसकी आसानी के साथ प्रैक्टिस कर खुद को परफेक्ट कर सकते हैं.

Car Judgement Car Judgement

गाड़ी चलाना हर किसी का सपना होता है. कई लोग गाड़ी चलाना अपने किसी दोस्त-परिवार से सीखते हैं, तो वहीं कुछ होते हैं जो किसी लर्निंग इंस्टीट्यूट से सीखते हैं. लेकिन दोनों ही सूरत में जब भी वह सीख रहे होते हैं तो उनके साथ एक अनुभवी रहता है. जो किसी भी तरह की परेशानी को पहले ही भाप लेता है और गलती को सुधार देता है. लेकिन असल परेशानी तब आती है जब आप अकेले गाड़ी को लेकर बाहर निकलते हैं. कभी जाम में फंसते हैं. तो कभी ब्लाइंड मोड से सामना होता है. कभी अचानक किसी की गाड़ी सामने आ जाती है. 

आप बतौर न्यू लर्नर जब भी गाड़ी अकेले चलाते हैं तो कोई न कोई परेशानी तो सामने आती ही है. लेकिन एक परेशानी है जो हर ड्राइवर के सामने आती है, और उसपर जीत हासिल करना थोड़ा है. उस परेशानी को कहते है गाड़ी चलाते समय जजमेंट लेना. यानी कि कब कौनसी गाड़ी आपसे कितनी दूरी पर है. कब आपको किसी के पीछे अपनी गाड़ी रोकनी चाहिए आदि. तो चलिए आज जजमेंट से जुड़े सभी सवालों का एक-एक कर जवाब देते हैं.

कैसे करें राइट साइड की जजमेंट?
राइट साइड भारत में ड्राइवर साइड ही होती है. इस तरफ से किसी भी दूसरी गाड़ी की जजमेंट करना काफी आसान होता है. यहां आप आसानी से पता लगा पाते हैं कि कोई गाड़ी कितनी दूरी पर आपके राइट में है. यानी आपकी गाड़ी आसानी से निकल पाएगी या नहीं. यहां आप केवल देखकर ही जजमेंट कर सकते हैं. साथ ही मदद के लिए आपके पास साइड में मिरर होता ही है.

कैसे करें फ्रंट की जजमेंट?
फ्रंट की जजमेंट करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आपको कभी ट्रैफिक में बंपर-टू-बंपर गाड़ी चलाने पड़े तो आपको अंदाजा होना चाहिए कि आगे वाली गाड़ी आपसे कितनी दूरी पर है. फ्रंट जजमेंट के लिए सबसे बेस्ट तरीका है कि गाड़ी चलाते समय जैसे ही आपको आगे वाली गाड़ी का बैक बंपर गायब होता दिखने लगे, तो आप रुक जाए. 

रुकना इसलिए बेहतर हैं क्योंकि अगर आगे वाली गाड़ी वहां रुक जाती है, तो आपके पास इतनी जगह रहती है कि आप उसके पीछे से गाड़ी निकाल सकते हैं. अगर ज्यादा आगे हो गई तो निकाल पाना मुश्किल होगा. उस स्थिति में आपको गाड़ी बैक करनी पड़ेगी, फिर दोबारा उसके पीछे से निकाली होगी.

कैसे करें लेफ्ट साइड की जजमेंट?
इस साइड की जजमेंट काफी मुश्किल होती है, क्योंकि यह साइड से कोई चीज़ आपकी गाड़ी से कितना पास या दूर है पता नहीं चल पाता. इसलिए लेफ्ट साइड का जजमेंट लेने का सबसे बेहतर तरीका है कि डैशबोर्ड के सेंटर पार्ट से लेफ्ट साइड की जजमेंट लें. यानी अगर कोई चीज़ सेंटर मार्क से अंदर दिखे तो वह आपकी गाड़ी से टच हो जाएगी. लेकिन अगर कोई चीज़ सेंटर मार्क से आउट है तो वह आपकी गाड़ी को टच नहीं करेगी.

हालांकि यहां बताएं गए तरीके आपके केवल जजमेंट करने में थोड़ी मदद कर सकती है. लेकिन आपकी जजमेंट करने की कला प्रैक्टिस के साथ ही होगी. आप हमेशा सेंटर मार्क को देखते हुए या बंपर को निशान के तौर पर लेकर नहीं चल सकते. ये जजमेंट इस तरह होनी चाहिए कि आप गाड़ी चलाते समय खुद ही आसानी से जजमेंट करते हुए कार पास कर लें.