Juicy lemon selection
Juicy lemon selection
गर्मी का मौसम शुरू होते ही नींबू की खरीदारी बढ़ जाती है. गर्मी में पाचन बेहतर रखने और शरीर को ठंडा रखने के लिए नींबू का सेवन किया जाता है लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि आप बाजार से नींबू तो खरीदकर लाते हैं लेकिन काटने पर उसमें ज्यादा रस ही नहीं निकलता.
ऐसे में आप खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप आसानी से रसदार नींबू की पहचान कर सकते हैं.
1. वजन से करें पहचान
नींबू खरीदते समय उसे हाथ में उठाकर जरूर देखें. जो नींबू आकार में छोटा लेकिन वजन में भारी लगता है, उसमें ज्यादा रस होता है. हल्के नींबू अक्सर सूखे या कम रस वाले होते हैं. इसलिए हमेशा भारी और भरे हुए नींबू ही चुनें.
2. छिलके की बनावट पर ध्यान दें
रसदार नींबू का छिलका पतला और स्मूद होता है. अगर नींबू का छिलका ज्यादा मोटा, खुरदुरा या बहुत सख्त दिखे, तो उसमें रस कम हो सकता है. मुलायम और चमकदार छिलके वाले नींबू ज्यादा जूस देते हैं.
3. हल्का दबाकर देखें
नींबू को हल्के से दबाकर देखें. अगर वह थोड़ा नरम महसूस होता है, तो समझ लीजिए उसमें रस भरा हुआ है. बहुत ज्यादा सख्त नींबू अक्सर कच्चे होते हैं और उनमें रस कम निकलता है.
4. रंग से पहचानें सही नींबू
अच्छा और रसदार नींबू आमतौर पर हल्का पीला या चमकीला पीला होता है. अगर नींबू हरा है, तो वह पूरी तरह पका नहीं होता और उसमें रस कम हो सकता है. वहीं बहुत ज्यादा फीका या दागदार नींबू भी लेने से बचें.
5. आकार और शेप पर ध्यान दें
बहुत बड़े और मोटे नींबू दिखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे रसदार हों. मध्यम आकार के, गोल और संतुलित शेप वाले नींबू अक्सर ज्यादा जूस देते हैं. बहुत ज्यादा सख्त या अजीब शेप वाले नींबू से बचना बेहतर है.
नींबू सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला फल नहीं है, बल्कि गर्मियों में सेहत का खजाना भी है. इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. चलिए जानते हैं नींबू खाने के फायदे...
1. शरीर को रखे हाइड्रेटेड
गर्मी में नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती. यह आपको तरोताजा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है.
2. इम्यूनिटी बढ़ाता है
नींबू में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं कम होती हैं.
3. पाचन में सुधार करता है
नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है.
4. त्वचा को बनाता है ग्लोइंग
नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. यह दाग-धब्बों को भी कम करता है.
5. वजन घटाने में मददगार
सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें