AC electricity saving
AC electricity saving
दिल्ली की झुलसाती गर्मी में AC हर घर की जरूरत बन चुका है. लेकिन हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिजली बिल लोगों की टेंशन बढ़ा देता है. देश के ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में इसी परेशानी से जूझते हैं. जून आते ही बिजली का बिल 6-7 हजार रुपये तक पहुंच जाता है.
ऐसे में अगर आप कुछ छोटी-छोटी आदतें अपना लें तो गर्मी के मौसम में भारी भरकम बिल से बच सकते हैं और AC का मजा भी ले सकते हैं.
1. सही तापमान पर चलाएं AC
अक्सर लोग AC को 18 से 20 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर देते हैं, यह सोचकर कि इससे कमरा जल्दी ठंडा होगा. लेकिन तापमान जितना कम सेट किया जाता है, बिजली की खपत उतनी ही बढ़ती है. AC को हमेशा 24 से 26 डिग्री के बीच सेट करके रखें इस तापमान पर कमरा भी ठंडा रहता है और ऊर्जा की बचत भी होती है. पंखे के साथ AC चलाने से ठंडक का असर और बेहतर हो जाता है.
2. टाइमर और स्लीप मोड का इस्तेमाल करना सीखें
रात के समय AC का लगातार चलना बिजली खपत बढ़ाता है. ऐसे में टाइमर और स्लीप मोड का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है.
स्लीप मोड में AC धीरे-धीरे तापमान को एडजस्ट करता है, जिससे अनावश्यक कूलिंग नहीं होती और बिजली की बचत होती है. टाइमर सेट करने से AC जरूरत के मुताबिक अपने आप बंद हो जाता है.
3. कमरे को अच्छी तरह बंद रखें
अगर AC चलाते समय कमरे की ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है, तो मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है. दरवाजों और खिड़कियों के गैप को बंद करना, मोटे पर्दों का इस्तेमाल करना और सीधी धूप को कमरे में आने से रोकना ठंडक को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है.
AC का सही इस्तेमाल करने से 30-50% तक बिजली की बचत संभव है. लोग अक्सर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जैसे फिल्टर साफ न करना या जरूरत से ज्यादा कम तापमान रखना और यही आदतें बिल बढ़ा देती हैं.
अगर आप भी ये 3 आसान आदतें अपना लें जैसे तापमान 24-26 डिग्री रखना, टाइमर/स्लीप मोड का इस्तेमाल करना और कमरे को ठीक से बंद रखना...तो AC चलाते हुए भी बिजली का बिल काफी हद तक कम किया जा सकता है.