scorecardresearch

बिना पानी और शैंपू के कैसे हटाएं बालों का ऑयल? अपनाकर देखें ये 5 घरेलू उपाय

गर्मी और प्रदूषण के कारण बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं. ऐसे में कुछ आसान और असरदार हैक्स आपकी मदद कर सकते हैं, जिनसे बिना बाल धोए भी आप अपने बालों को फ्रेश और साफ दिखा सकते हैं.

 Hacks To Remove Oil From Hair Hacks To Remove Oil From Hair

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार ऐसा होता है कि बाल धोने का समय नहीं मिल पाता, लेकिन ऑयली स्कैल्प की वजह से लुक खराब हो जाता है. खासकर गर्मी और प्रदूषण के कारण बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं. ऐसे में कुछ आसान और असरदार हैक्स आपकी मदद कर सकते हैं, जिनसे बिना बाल धोए भी आप अपने बालों को फ्रेश और साफ दिखा सकते हैं.

ड्राई शैम्पू का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास समय नहीं है, तो ड्राई शैम्पू सबसे अच्छा विकल्प है. इसे बालों की जड़ों में स्प्रे करें, कुछ मिनट इंतजार करें और फिर कंघी कर लें. अगर ड्राई शैम्पू उपलब्ध न हो, तो आप कॉर्नस्टार्च या टैल्क-फ्री बेबी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

टिशू या ब्लॉटिंग पेपर से हटाएं तेल
स्कैल्प पर जमा अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए आप टिशू पेपर या ऑयल ब्लॉटिंग शीट का इस्तेमाल कर सकते हैं. खासकर हेयरलाइन और मांग वाले हिस्से पर हल्के से दबाकर तेल सोख लें.

कूल सेटिंग पर ब्लो ड्राई करें
अपने सिर को नीचे की ओर झुकाकर हेयर ड्रायर को कूल मोड पर इस्तेमाल करें. इससे बालों में वॉल्यूम आता है और ऑयली लुक कम नजर आता है.

हेयरस्टाइल बदलें
अगर बाल ज्यादा ऑयली लग रहे हैं, तो हेयरस्टाइल बदलना एक स्मार्ट तरीका है. हाई पोनीटेल, बन या चोटी जैसे स्टाइल न सिर्फ ऑयली बालों को छुपाते हैं बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी देते हैं. साथ में हेडबैंड या स्कार्फ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

रोज वाटर या हेयर मिस्ट का इस्तेमाल करें
बालों को ताजगी देने के लिए हल्का सा रोज वाटर या हेयर मिस्ट स्कैल्प पर स्प्रे करें और हल्के हाथों से मसाज करें. इससे न सिर्फ बदबू दूर होगी बल्कि बाल भी फ्रेश महसूस होंगे.

ये भी पढ़ें: