scorecardresearch

How To Remove Paint Stains: दिवाली पर रंगाई-पुताई के बाद फर्श-दरवाजों पर लग गए पेंट के दाग? बस ये उपाय कर लें, मिनटों से साफ होंगे जिद्दी दाग

दिवाली से पहले घर को चमकाने के लिए लोग रंगाई-पुताई और वाइट वॉश करवाते हैं लेकिन इस दौरान कई बार दीवारों का पेंट फर्श, टाइल्स, खिड़कियों और दरवाजों पर गिर जाता है. गीले पेंट को साफ करना आसान होता है, लेकिन सूखने के बाद इसके दाग छुड़ाना मुश्किल हो जाता है.

Advertisement
How To Clean Wall Paint Stains How To Clean Wall Paint Stains
हाइलाइट्स
  • पेंट के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

  • बिना ज्यादा मेहनत इन 5 तरीकों से हटाएं दाग

त्योहारों का मौसम आते ही लोग घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई में जुट जाते हैं. दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर को नया रूप दिया जाता है. लेकिन रंगाई-पुताई के दौरान कई बार पेंट के छींटे फर्श, टाइल्स, खिड़कियों और दरवाजों पर पड़ जाते हैं. सूखने के बाद ये दाग आसानी से नहीं निकलते. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.

आप कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से पेंट के दाग साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको महंगे क्लीनर खरीदने की भी जरूरत नहीं है.

पेंट के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

1. गुनगुने पानी और साबुन से करें सफाई
अगर पेंट अभी गीला है या हाल ही में गिरा है, तो उसे साफ करना आसान होता है. इसके लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा हल्का साबुन या डिशवॉश लिक्विड मिला लें. अब एक मुलायम कपड़े या स्पंज को इस पानी में भिगोकर दाग वाली जगह को धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद साफ पानी से पोछ दें. यह तरीका खासकर पानी से साफ होने वाले पेंट के नए दागों पर काम आ सकता है.

2. बेकिंग सोडा से साफ करें जिद्दी दाग
अगर पेंट सूख चुका है और नहीं निकल रहा, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर हल्का पेस्ट बना लें. इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट बाद मुलायम कपड़े से साफ करने की कोशिश करें. इसके बाद पानी से सतह को अच्छी तरह पोछ दें. पेंट के दाग एकदम साफ हो जाएंगे.

3. सफेद सिरके का इस्तेमाल करें
कुछ सतहों पर जमे पेंट के दाग को साफ करने के लिए सफेद सिरका भी मददगार हो सकता है. इसके लिए सिरके में पानी मिलाकर घोल तैयार करें. पहले इसे किसी छोटी जगह पर लगाकर देखें कि सतह का रंग या चमक तो खराब नहीं हो रही. सब ठीक रहने पर कपड़े की मदद से दाग वाली जगह को साफ करें. इसके बाद साफ पानी से पोछ दें.

4. रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल सावधानी से करें
अगर पेंट का दाग काफी पुराना है, तो रबिंग अल्कोहल आपकी मदद कर सकता है. एक मुलायम कपड़े पर इसकी थोड़ी मात्रा लें और दाग पर हल्के हाथ से लगाएं. इसके बाद साफ कपड़े से पोछ दें. लकड़ी की पॉलिश, रंग की परत और प्लास्टिक पर यह नुकसान पहुंचा सकता है. नेल पॉलिश रिमूवर या एसीटोन का इस्तेमाल बिना जांच के न करें.

5. तारपीन के तेल से हटाएं ऑयल पेंट के दाग
अगर खिड़की या दरवाजे पर ऑयल बेस्ड पेंट लगा है, तो तारपीन का तेल उसे हटाने में मदद कर सकता है. लेकिन इसका इस्तेमाल हर तरह की सतह पर सुरक्षित नहीं होता. जिद्दी दाग के लिए तेल डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें ताकि पेंट की परत नरम होकर गल जाए. अब हल्के हाथों से कपड़े या सॉफ्ट स्क्रबर से रगड़कर साफ करें. तारपीन की गंध तेज होती है इसलिए हमेशा खुली या हवादार जगह पर ही इसका उपयोग करें.

ये भी पढ़ें: