scorecardresearch

How to Store Flour in Fridge: फ्रिज में गूंथकर रखा आटा... कई दिनों तक नहीं होगा काला, बस गूंथते समय मिला दें यह 1 चीज, रोटी भी फूली-फूली और रूई जैसी सॉफ्ट बनेगी

Atta ko Kala Hone se Kaise Bachaye: क्या फ्रिज में रखा गूंथा आटा काला पड़ जाता है. आटा इतना सख्त हो जाता है कि उसकी रोटियां एकदम सख्त बनती हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस आटा को गूंथते समय उसे जरा सा देसी घी या तेल डाल दें. इससे आटा कई दिनों तक न काला होगा और न ही सख्त. रोटी भी फूली-फूली और रूई जैसी सॉफ्ट बनेगी.

 How to Store Flour in Fridge How to Store Flour in Fridge

हममें से कई लोग सुबह उठते ही आटा गूंथने से बचने के लिए रात में ही आटा को गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं. हालांकि कई बार सुबह जब फ्रिज को खोलकर आटा को देखते हैं तो आटे के ऊपर काली लेयर जमी दिखती है. आटा भी इतना सख्त हो जाता है कि उसकी रोटियां पापड़ जैसी बनती हैं. यदि आप भी ऐसी परेशानी का सामना कर रही हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आटा गूंथते समय मिला देंगी तो फ्रिज में रखा आटा कई दिनों तक न काला होगा और न ही सख्त. रोटी भी फूली-फूली और रूई जैसी सॉफ्ट बनेगी.

फ्रिज में रखा आटा क्यों होता है काला 
आपको मालूम हो कि आटा में मौजूद मॉइस्चर जब फ्रिज की ठंडी हवा के संपर्क में आती है तो उसका ऑक्सीडेशन होने लगता है. इसके चलते आटा का रंग काला पड़ने लगता है. इसके साथ ही फ्रिज की हवा गूंथे हुए आटे की नमी को सोख लेती है. इससे आटा ऊपर से एकदम कड़ा और सख्त हो जाता है.

गूंथे आटे को काला पड़ने से ऐसे बचाएं 
आप ​जब आटा गूंथ रहीं हैं और आटा पूरी तरह बंध जाए तब उसमें जरा सा देसी घी या तेल डाल दें. इसके बाद आटे को दोबारा अच्छे से चिकना होने तक गूंथ लें. आपको मालूम हो कि ​घी या तेल गूंथे आटे के चारों तरफ एक ऐसी प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है, जो फ्रिज की सूखी हवा को आटे के अंदर नहीं जाने देती. इससे आटा न तो काला पड़ता है और न ही सूखता है. 

कर सकती हैं ये भी उपाय 
आटा गूंथने के लिए नॉर्मल पानी की जगह बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर इसे गूंथे. शुरुआत में कम पानी का इस्तेमाल करें. इसके बाद 5 से 10 मिनट के लिए 2-3 चम्मच पानी डालकर इसे ढककर रख दें. अंत में जब आटा गूंथ जाए तो इसमें थोड़ा सा घी लगाकर रखें. गूंथे आटे को खुले बर्तन या प्लेट से ढककर फ्रिज में न रखें. हमेशा एक अच्छे एयरटाइट कंटेनर का ही इस्तेमाल करें. ​

यदि आपके पास एयरटाइट डिब्बा नहीं है तो आटे के ऊपर एक हल्का गीला सूती कपड़ा लपेटकर रखें. इससे आटे की नमी बनी रहेगी. सही आटा का चुनाव करें. रोटी बनाने के लिए चक्की का ताजा पिसा हुआ गेहूं का आटा इस्तेमाल करें. रोटी फूली-फूली और रूई जैसी सॉफ्ट बने इसके लिए आटा गूथने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. गुनगुना पानी आटे को नरम और लचीला बनाता है. आटा को हाथ से मसलते हुए गूंथें. यदि आप रोटी को और भी ज्यादा नरम बनाना चाहती हैं तो आटा गूंथते समय थोड़ा सा दूध या एक चम्मच दही मिला सकती हैं. इससे रोटी का स्वाद भी बेहतर होता है और वह लंबे समय तक नरम रहती है.