scorecardresearch

सब्जी बना रहे हैं और टमाटर खत्म? रसोई की इस चीज से गाढ़ी करें ग्रेवी, स्वाद भी आएगा लाजवाब

कई बार खाना बनाते समय अचानक पता चलता है कि घर में टमाटर खत्म हो गए हैं. ऐसे में सब्जी को पतली ग्रेवी के साथ परोसने की जरूरत नहीं है. रसोई में मौजूद एक ऐसी चीज है तो आपकी इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकता है.

Advertisement
 इस चीज से गाढ़ी करें ग्रेवी इस चीज से गाढ़ी करें ग्रेवी

सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल आमतौर पर किया जाता है. टमाटर ग्रेवी को अच्छा टेक्सचर देने के साथ-साथ हल्का खट्टापन भी देता है. लेकिन कई बार खाना बनाते समय अचानक पता चलता है कि घर में टमाटर खत्म हो गए हैं. ऐसे में सब्जी को पतली ग्रेवी के साथ परोसने की जरूरत नहीं है. रसोई में मौजूद एक ऐसी चीज है तो आपकी इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकता है.

बेसन से ऐसे गाढ़ी करें ग्रेवी
अगर सब्जी की ग्रेवी पतली हो गई है तो एक छोटी कटोरी में 1 से 2 चम्मच बेसन लें. इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि बेसन में कोई गांठ न रह जाए. अब इस घोल को तैयार हो रही सब्जी में धीरे-धीरे डालें और साथ ही चम्मच से ग्रेवी को चलाते रहें. बेसन का घोल डालने के बाद सब्जी को कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं. धीरे-धीरे ग्रेवी गाढ़ी होने लगेगी. अगर आपको ग्रेवी और गाढ़ी चाहिए तो थोड़ी मात्रा में बेसन का घोल और मिला सकते हैं.

बेसन सीधे गर्म ग्रेवी में न डालें
बेसन इस्तेमाल करते समय एक बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इसे सीधे गर्म ग्रेवी में डालने की गलती न करें. ऐसा करने से बेसन की गांठें बन सकती हैं और उसका कच्चापन भी खाने में महसूस हो सकता है. इसलिए हमेशा पहले बेसन को पानी में अच्छी तरह घोलें और फिर ग्रेवी में मिलाएं. बेसन डालने के बाद इसे कुछ देर पकाना भी जरूरी है.

टमाटर जैसी खटास के लिए ये चीजें डालें
बेसन ग्रेवी को गाढ़ा तो कर देगा, लेकिन टमाटर से मिलने वाली खटास के लिए आप अमचूर पाउडर, नींबू का रस या थोड़ी इमली डाल सकते हैं. इन्हें कम मात्रा में डालें और स्वाद के हिसाब से धीरे-धीरे बढ़ाएं. इसके अलावा फेंटा हुआ दही भी ग्रेवी को क्रीमी बना सकता है.

इन सब्जियों में कर सकते हैं इस्तेमाल
बेसन का यह तरीका आलू, मटर, मिक्स वेज, पनीर और दूसरी ग्रेवी वाली सब्जियों में अपनाया जा सकता है. हालांकि, बेसन की मात्रा हमेशा सब्जी के हिसाब से रखें, ताकि उसका स्वाद बाकी मसालों पर हावी न हो.

ये भी पढ़ें: