How To Update Mobile Number: नंबर कर लिया हैं चेंज पर डॉक्यूमेंट हैं सभी पुराने.. तो आज ही कर लें मोबाइल नंबर को अपडेट.. जानें कैसे घर बैठे करें आधार, पैन और राशन कार्ड अपडेट
आधार,पैन और राशन कार्ड कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट्स हैं, जिनकी जरूरत आम तौर पर हर किस्म की सरकारी सुविधा में पड़ती है. साथ ही डिजिटल इंडिया होने के चलते अब ओटीपी ज्यादा आते हैं. ऐसे में मोबाइल नंबर आपका इन डॉक्यूमेंट्स में अपडेट होना चाहिए. मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आप इस प्रोसेस को अपना सकते हैं.
AI Generated Image
- नई दिल्ली,
- 10 जुलाई 2026,
- (Updated 10 जुलाई 2026, 5:46 PM IST)
आधार, पैन और राशन कार्ड कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट्स में शामिल होते हैं जिनकी मदद से आपको सरकारी सेवाएं मिलती है. साथ ही राशन लेने के लिए भी आधार और राशन कार्ड की जरूरत होती है. बात पैन कार्ड की करें तो यह कई जगह पर काम आता है. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अगर आपको इनसे जुड़ी सेवाओं का ठीक तरीके से फायदा लेना है, तो आपकी डिटेल इनमें पूरी तरह से अपडेट होनी चाहिए. खास तौर पर आपका मोबाइल नंबर इनसे लिंक होना चाहिए. इसकी वजह है कि अगर कभी ओटीपी की जरूरत पड़े तो ठीक नंबर पर ओटीपी आए. पर अगर आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो कर नंबर को अपडेट कर सकते हैं.
कैसे करें घर बैठे आधार में नंबर अपडेट
- सबसे पहले मोबाइल में 'आधार ऐप' को खोलें.
- इसके बाद अपडेट आधार डिटेल पर क्लिक करें.
- अपडेट मोबाइल नंबर का चयन करें, और सभी डिटेल को फिल करें.
- एक बार आवेदन ठीक तरीके से हो जाए और प्रोसेस पूरी हो जाए, तो फीस का पेमेंट करें.
- एक बार सभी डिटेल वेरिफाय हो जाएंगी, उसके बाद आधार में आपका मोबाइल नंबर भी अपडेट हो जाएगा.
पैन में कैसे होगा मोबाइल नंबर अपडेट
- पैन में मोबाइल नंबर को भी आप घर बैठे अपडेट कर सकते हैं.
- इसके लिए सबसे पहले NSDL या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट विजिट करने के बाद वहां पैन में बदलाव/करेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- उसके बाद आपके सामने जो विंडो खुले उसमें अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को भर दें.
- इसके बाद आपको एक टोकन नंबर मिलेगा, इसके बाद आप जो भी डिटेल बदलना चाहते हैं वो बदल सकते हैं.
- डिटेल बदलने के लिए आपको जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे एड्रेस प्रूफ, डेट ऑफ बर्थ का प्रमाण आदि चाहिए होंगे.
- एक बार पूरा आवेदन हो जाए, उसके बाद पेमेंट कर दें. जिसके बाद आपको रसीद भी मिलेगी. जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
राशन कार्ड कैसे होगा अपडेट
- राशन कार्ड में नंबर अपडेट करने के लिए आपको National Food Security Portal पर जाना होगा.
- वहां आप Citizens Corner पर क्लिक करें. उसके बाद नंबर पंजीकरण या चेंज मोबाइल नंबर पर क्लिक करें.
- इसके बाद आप अपना आधार नंबर और राशन कार्ड नंबर फीड करें.
- इसके बाद जिस नंबर को अपडेट या चेंज करना है, उसे एंटर करें और सेव करें. एक बार आपका नंबर वेरिफाय हो जाएगा, तो आपके राशन कार्ड पर वह ऑटोमैटिकली अपडेट हो जाएगा.