scorecardresearch

खाया तो जरूर होगा आपने इसे.. लेकिन क्या आप जानते हैं, इस फल को हिंदी में क्या कहते हैं?

बाजार में बिकने वाले ड्रैगन फ्रूट को तो आपने जरूर देखा होगा. लेकिन क्या कभी सोचा कि इसको हिंदी में क्या कहते हैं. या फिर भारत इसका इंपोर्ट कहां से करता है.

ड्रैगन फ्रूट को हिंदी में क्या कहते हैं? ड्रैगन फ्रूट को हिंदी में क्या कहते हैं?

ड्रैगन फ्रूट भारत में तेजी के साथ पॉपुलर हुआ है. यह फल दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है, साथ ही इसके सेहत के लिए भी कई फायदे होते हैं. इस फल की कीमत आम फलों से ज्यादा होती है. लेकिन फायदों को देखते हुए लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. 

अगर आप लोगों से पूछेंगे कि आखिर इस फल को हिंदी में क्या कहते हैं, तो शायद 10 में सिर्फ 1 ही इसका जवाब दे पाएं. शायद आपको भी नहीं पता होगा कि ड्रैगन फ्रूट को हिंदी में क्या कहते हैं. तो चलिए बता देते हैं. ड्रैगन फ्रूट को दरअसल हिंदी में 'कमलम' कहते हैं. यह नाम इसको गुजरात सरकार ने दिया था. इसके पीछे की वजह है कि यह फल दिखने में बाहर से कमल की तरह होता है और दिखता भी कमल के फूल की तरह ही है. 

सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद?

ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी, प्रीबायोटिक फाइबर और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, डाइजेशन को बेहतर करने और हार्ट हेल्थ को अच्छा रखने में मदद करता है. इसी वजह से लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं.

कहां होती है सबसे ज्यादा खेती?

ड्रैगन फ्रूट की सबसे ज्यादा खेती वियतनाम में होती है. यह देश हर साल लाखों टन ड्रैगन फ्रूट की खेती करता है. धीरे-धीरे भारत में भी इसकी खेती तेजी से बढ़ रही है.

आंध्र प्रदेश ड्रैगन फ्रूट को पैदा करने वाला सबसे बड़ा राज्य है. इसके अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और मिजोरम में भी बड़े पैमाने पर ड्रैगन फ्रूट उगाया जाता है.

ड्रैगन फ्रूट से जुड़ी अनोखी बातें

ड्रैगन फ्रूट को 'पिटाया' के नाम से अमेरिका में जाना जाता है. इसकी मिठास इसके गूदे के रंग पर डिपेंड करती है. लाल या गहरे रंग के गूदे वाला ड्रैगन फ्रूट सफेद गूदे वाले फल से ज्यादा मीठा होता है. यह फल कैक्टस पर उगता है, वो भी 15 से 20 फीट तक ऊंचे कैक्टस पर.