scorecardresearch

How To Block ATM Card: एटीएम कार्ड हो गया है गुम, डर है कहीं हो न जाए खाता खाली.. तो ऐसे करवाएं कार्ड को ब्लॉक

आज के दौर में लोग शॉपिंग से लेकर खरीददारी के लिए एटीएम कार्ड का काफी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर यह कार्ड गलत हाथों में पड़ जाएं तो खाता तक खाली हो सकता है.

How to block atm card in case of misplace How to block atm card in case of misplace

आज के डिजिटल दौर में एटीएम कार्ड हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरत बन चुका है. कैश निकालने से लेकर शॉपिंग और ऑनलाइन पेमेंट तक, हर जगह कार्ड का इस्तेमाल होता है. ऐसे में अगर अचानक एटीएम कार्ड खो जाए, तो चिंता होना बिल्कुल लाज़मी है. कई लोगों को लगता है कि उनकी मेहनत की कमाई खतरे में पड़ गई है, लेकिन सच यह है कि सही समय पर सही कदम उठाने से आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रह सकता है. 

जब आपको लगे कि एटीएम कार्ड खो गया है, तो घबराने से पहले आराम से सोचें कि कहीं उसे रखकर भूल तो नहीं गए. ऐसे में अपनी जेब, बैग, पर्स और हाल ही में पहने गए कपड़ों को ध्यान से देखें. ऑफिस की टेबल, कार या घर के उन स्थानों की जांच करें जहां आप हाल में गए हों. लेकिन अगर इन सब के बावजूद न मिले तो फिर कुछ कदम उठाने की जरूरत है,

तुरंत कार्ड ब्लॉक करवाएं
अगर पूरी तरह खोजने के बाद भी कार्ड नहीं मिलता, तो समय गंवाना सही नहीं है. जितनी जल्दी आप कार्ड ब्लॉक करवाएंगे, उतना ही कम जोखिम रहेगा. अगर किसी गलत व्यक्ति के हाथ में आपका कार्ड लग गया, तो वह उससे पैसे निकाल सकता है या खरीदारी कर सकता है. समय पर बैंक को सूचना दे कि एटीएम खो गया है और उसे ब्लॉक करवाएं. इन तरीकों से करवाएं ब्लॉक.

  • एटीएम कार्ड को ब्लॉक करना आज के समय में काफी आसान हो गया है. कई बैंक ग्राहकों को कई ऑप्शन देते हैं. अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड है, तो आप एसएमएस के जरिए भी कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं. बैंक द्वारा बताए गए फॉर्मेट में मैसेज भेजते ही कार्ड बंद कर दिया जाता है और आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाता है.
  • इसके अलावा आप अपने बैंक के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी कार्ड ब्लॉक करवा सकते हैं. यहां आपकी पहचान की पुष्टि के बाद कार्ड तुरंत ब्लॉक कर दिया जाता है. हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या पासबुक में दिए गए नंबर पर ही कॉल करें.
  • मोबाइल बैंकिंग ऐप या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह तरीका सबसे तेज और सुविधाजनक होता है. लॉगिन करके कार्ड सर्विस या ब्लॉक कार्ड विकल्प चुनते ही कुछ ही मिनटों में कार्ड बंद हो जाता है.
  • अगर आपके पास फोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो नजदीकी बैंक शाखा में जाकर भी कार्ड ब्लॉक कराया जा सकता है. पहचान प्रमाण दिखाने के बाद बैंक अधिकारी आपकी मदद करेंगे.

नया एटीएम कार्ड कैसे प्राप्त करें

पुराना कार्ड ब्लॉक होने के बाद आपको नया एटीएम कार्ड बनवाना होता है. इसके लिए आप कस्टमर केयर पर कॉल कर सकते हैं, नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं या फिर बैंक शाखा में जाकर अनुरोध दे सकते हैं. शाखा में आवेदन करते समय पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट साथ रखना उपयोगी होता है.