pillow
pillow
अच्छी नींद के लिए तकिए बहुत जरूरी हैं, ये आपके सिर और गर्दन को आराम और सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि समय के साथ आपके तकिए पीले पड़ने लगते हैं? तो चलिए आज हम आपको बताएंगे इस पीलेपन का कारण क्या है और आप इसे कैसे रोक सकते हैं या ठीक कर सकते हैं?
क्यों पीली पड़ जाती है तकिया
तकिये के पीले पड़ने का मुख्य कारण हमारे शरीर से सोते समय निकलने वाला प्राकृतिक तेल. जब आपका सिर तकिये पर टिका होता है, तो आपके बालों, चेहरे और सिर की त्वचा से निकलने वाले पसीने के तेल तकिये के कपड़े में समा जाते हैं. समय के साथ, ये तेल जमा होते जाते हैं और हवा के साथ प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे तकिये का रंग पीला हो जाता है. इसके अलावा सोते समय आपके मेकअप, लोशन और क्रीम का कुछ हिस्सा तकिए पर लग सकता है, जिससे दाग लग जाते हैं.
कैसे साफ करें तकिए के पीले दाग
बर्तन धोने वाले साबुन से धोएं
तकिए के पीले दाग हटाने के लिए थोड़े से डिश सोप को गर्म पानी में मिला लें, फिर पीले पड़े हिस्सों को मुलायम कपड़े या स्पंज से धीरे-धीरे रगड़ें. तकिए को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और हवा में सूखने दें. यह जिद्दी दागों से निपटने का एक सरल और कारगर तरीका है.
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
पीले पड़ चुके तकियों को सफेद करने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड ब्लीच का एक अच्छा ऑप्शन है. इसका इस्तेमाल करने के लिए, एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी मिलाएं. पीले पड़े हिस्सों पर स्प्रे करें, 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर तकिए को गर्म पानी और अपने नियमित डिटर्जेंट से धो लें.
ऑक्सीजन ब्लीच
तकिये से पीले दाग हटाने के लिए आप ऑक्सीक्लीन जैसे ऑक्सीजन ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक सुरक्षित और असरदार तरीका है जिससे तकिये को कोई नुकसान नहीं होता. एक बेसिन या बाथटब को गर्म पानी से भरें , उसमें बताई गई मात्रा में ऑक्सीजन ब्लीच डालें और तकिये को उसमें डुबो दें. इसे कुछ घंटों के लिए या जरूरत पड़ने पर रात भर के लिए भीगने दें. भीगने के बाद, तकिये को वैसे ही धो लें जैसे आप आमतौर पर वॉशिंग मशीन में धोते हैं.
ये भी पढ़ें: