scorecardresearch

Viral Auto Driver: कमाता था 25 हजार, आज कमा रहा 60... नौकरी छोड़ बना ऑटो ड्राइवर, मिला परिवार और आजादी

अक्सर कई बार लोग नौकरी से परेशान होकर, या किसी और वजह से जॉब छोड़ देते हैं. जिसके बाद खुद का काम करने पर उतना पैसा नहीं कमा पाते. लेकिन गुरुग्राम के एक युवक ने बिल्कुल इसका उलट किया.

AI Generated Image AI Generated Image

अच्छी नौकरी और फिक्स्ड सैलरी को लोग आमतौर पर सेफ फ्यूचर के तौर पर देखते हैं. लेकिन कैसा हो अगर हम कहें कि किसी ने नौकरी को छोड़.. ऑटो ड्राइवर बन चुका है, यहां तक कि अब उसकी कमाई जॉब से भी ज्यादा है... 

गुरुग्राम के एक शख्स ने ऐसा ही किया है, जो मौजूदा समय में ऑटो ड्राइवर हैं. उन्होंने 25 हजार महीने की अपनी नौकरी छोड़ दी और ऑटो रिक्शा चलाना शुरू कर दिया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अब वह पहले से कहीं ज्यादा कमाई कर रहे हैं. उनकी ये कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे मेहनत और सही फैसले की मिसाल बता रहे हैं.

क्या रही नौकरी छोड़नी की वजह?

वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक एक प्राइवेट नौकरी करता था, जहां हर महीने करीब 25 हजार की सैलरी मिलती थी. लेकिन लंबे समय तक काम करने के बावजूद उन्हें न तो मन की आजादी मिल रही थी और न ही परिवार के लिए समय. ऐसे में उन्होंने परिवार को समय देना ज्यादा जरूरी समझा और नौकरी छोड़ ऑटो चलाने का फैसला ले लिया.

अब कितनी हो रही है कमाई?

वह बताते हैं कि अब वह रोज के करीब 1500-2000 कमा लेते हैं. यानी महीने का 45000-60000 रुपए. बढ़ी हुआ कमाई के साथ-साथ उन्हें फायदा मिला है वो अलग. अब वह अगर समय निकाल कर कहीं जाना चाहें, तो अपनी मर्जी से जा सकते हैं. जब चाहें काम करें और जब चाहें परिवार के साथ समय बिताएं. यही आजादी उन्हें चाहिए थी, जो उन्हें यहां मिली है.

परिवार के लिए भी मिला ज्यादा समय

वह बताते हैं कि उनके तीन बच्चे हैं. उनका कहना है कि पहले नौकरी की वजह से बच्चों के साथ समय बिताना मुश्किल हो जाता था. अब वह अपनी सुविधा के अनुसार काम करते हैं और परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजार पाते हैं. उनके अनुसार, मानसिक सुकून भी पहले से काफी बढ़ गया है. साथ ही वह खुद ज्यादा नहीं पढ़े हुए लेकिन बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

यह कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएशन देखने को मिले. कई लोगों ने कहा कि सफलता केवल बड़ी नौकरी से नहीं मापी जा सकती, बल्कि काम से मिलने वाली खुशी और जीवन भी उतना ही जरूरी है. वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति की सिचुएशन अलग होती हैं, इसलिए ऐसा फैसला लेने से पहले अपनी जरूरतों और जिम्मेदारियों को जरूर समझना चाहिए.