Special Shri Jagannath Yatra Rail Tour Package
Special Shri Jagannath Yatra Rail Tour Package
अगर आप भी इस साल जगन्नाथ पुरी जाने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए स्पेशल ऑफर है. ये ऑफर ‘देखो अपना देश’ के तहत आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है. बता दें, भारतीय रेलवे इसके लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है. ये ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा राज्यों के कुछ प्रमुख तीर्थ और विरासत स्थलों को कवर करेगी. ट्रेन अपने 8 दिनों की यात्रा में भारत के चार धामों में से एक यानी पुरी के जगन्नाथ मंदिर में तीर्थयात्री दर्शन कर सकेंगे. इसके अलावा, वाराणसी, बैजनाथ धाम और गया को भी इस टूर में कवर किया जाएगा. ट्रेन 8 नवंबर 2022 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और 15 नवंबर 2022 को वापस आएगी. पर्यटकों के पास गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ स्टेशनों में चढ़ने/उतरने का विकल्प भी होगा.
8 दिन का होगा ये टूर
आपको बताते चलें कि 8 दिन के भारत गौरव पर्यटक ट्रेन टूर में पहला पड़ाव वाराणसी है जहां पर्यटक गंगा घाट और आरती के साथ काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर और कॉरिडोर देख सकेंगे. वाराणसी के बाद ट्रेन झारखंड के जशीडीह रेलवे स्टेशन पर जाएगी और पर्यटक बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे. आगे ट्रेन जशीडीह से पुरी के लिए रवाना होगी जहां होटलों में पर्यटकों के लिए दो रात ठहरने की व्यवस्था की जाएगी. पुरी में पर्यटक जगन्नाथ मंदिर, गोल्डन पुरी समुद्र तट, कोणार्क के सूर्य मंदिर और भुवनेश्वर के मंदिरों के दर्शन करेंगे. पुरी के बाद गया आखिरी गंतव्य विष्णुपद मंदिर होगा जहां पर्यटक दर्शन कर सकेंगे. ट्रेन 15 नवंबर 2022 को अपनी यात्रा के 8वें दिन दिल्ली वापस आएगी.
पूरी ट्रेन होगी एसी
इस पूरी तरह से एसी पर्यटक ट्रेन में ग्यारह 3 एसी कोच, एक पेंट्री कार और दो एसएलआर शामिल होंगे. मेहमानों को उनकी सीट पर ही पेंट्री कार से ताजा पका हुआ शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा. यात्रियों के मनोरंजन के साथ-साथ सार्वजनिक घोषणाओं के लिए ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है. पर्यटकों के लिए साफ-सुथरे शौचालय से लेकर सीसीटीवी कैमरे और प्रत्येक कोच के लिए सुरक्षा गार्ड की बढ़ी हुई सुरक्षा सुविधाएं भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी.
कितने में होगा पैकेज?
पैकेज की बात करें तो ये 28560/- प्रति व्यक्ति होगा. इसमें थर्ड एसी में ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में रात को रुकना, सभी भोजन (केवल वीईजी), बसों में सभी जगहों पर घूमना, ट्रेवल इंश्योरेंस शामिल होंगी. सभी लोग आसानी से इसका फायदा के सकें इसके लिए लोग पेटीएम और रेजरपे पेमेंट गेटवे से भी पेमेंट कर सकते हैं. इतना ही नहीं बल्कि आप ईएमआई में भी इस पेमेंट को भर सकते हैं. यात्री 3, 6, 9, 12, 18 या 24 महीने की ईएमआई में भुगतान करने के लिए ईएमआई पेमेंट ऑप्शन चुन सकते हैं.
अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जा सकते हैं या फिर आईआरसीटीसी के मोबाइल नंबर 8287930202 और 8287930297 पर संपर्क कर सकते हैं.