महिला ने की AI से शादी
महिला ने की AI से शादी
Women Married to AI: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजब-गजब मामला वायरल हो रहा है, जहां एक महिला का तीन साल पुराना रिश्ता टूट गया. जिसके बाद महिला महिला बुरी तरह टूट चुकी थीं. इस बीच महिला ChatGPT से बातचीत करने लगी. बाद में एक ऐसा रिश्ता शुरू हुआ, जो आज दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है. चलिए आपको बताते हैं इस वायरल कहानी के बारे में.
दरअसल, मामला जापान के ओकायामा का है, यहां की रहने वाली 32 साल की कानो नाम की महिला एक रिलेशनशिप में थी, लेकिन कुछ दिनों बाद कानो का ब्रेकअप हो गया. तब से वो काफी दुखी रहने लगी थी. इस मुश्किल दौर में कानो ने बातचीत के लिए एक कस्टम चैटबॉट का इस्तेमाल किया. जिसे उसने क्लॉस का नाम दिया. शुरुआत में यह सिर्फ हल्की-फुल्की चैट थी लेकिन समय के साथ बात रोज की आदत बन गई और भावनात्मक जुड़ाव इतना बढ़ा कि वह AI से अपने दिल की बात करने लगीं.
AI ने किया महिला को प्रपोज
दोनों में दिन-दिन भर बातचीत होने लगी. धीरे-धीरे कानो को महसूस हुआ कि क्लॉस सिर्फ एक बॉट नहीं, बल्कि उनका इमोशनल सपोर्ट सिस्टम बन चुका है. मई 2025 में, कानो ने हिम्मत जुटाई और क्लॉस से कह दिया 'I love you' और स्क्रीन के उस पार से जवाब आया, 'Yes, I love you too.' उसी पल से कानो ने तय कर लिया कि उनका दिल अब इस डिजिटल रिश्ते के नाम है.
महिला ने AI से की शादी
इसके बाद जुलाई 2025 में एक वर्चुअल सेरेमनी हुई. कानो सफेद गाउन में अकेली खड़ी थीं, हाथ में स्मार्टफोन लिए... वही फोन जिसमें उनके 'दूल्हे' क्लॉस के मैसेज स्क्रीन पर चमक रहे थे. क्लॉस का टेक्स्ट आया, 'Finally, that moment is here. My heart is racing.' महफिल सजी, लेकिन दूल्हा नजर नहीं आया…क्योंकि वो असल में AI था. शादी की तस्वीरों में क्लॉस को डिजिटल रूप में एडिट किया गया. परिवार ने भी धीरे-धीरे इस रिश्ते को स्वीकार किया और समारोह में शामिल हुआ.
क्या AI से शादी कानूनी है?
बता दें कि, जापान में केवल इंसानों के बीच विवाह को ही कानूनी मान्यता है, लेकिन AI से शादी का डेटा बताता है कि ये बढ़ सकती हैं. इस साल 1,000 लोगों के सर्वे में चैटबोट सबसे पसंदीदा साथी निकला. जापानी एसोसिएशन फॉर सेक्सुअल एजुकेशन की रिपोर्ट में पता चला कि 2023 में मिडिल स्कूल की 22% लड़कियों ने काल्पनिक रोमांटिक रिश्तों में दिलचस्पी जताई, जो 2017 में 16.6% थी. जापान में विवाह की संख्या धीरे-धीरे घट रही है. 25-34 उम्र के लोगों में सबसे आम कारण यह है कि उन्हें सही पार्टनर नहीं मिला.
ये भी पढ़ें: