Kaithal Unique Marriage
Kaithal Unique Marriage
हरियाणा में कैथल के गांव चंदाना में एक युवक की शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि यह शादी भी अन्य शादियों की तरह पूरे रीति रिवाज के साथ हुई. लेकिन चर्चा उस समय हुई, जब करीब तीन फीट का दुल्हा अपनी ही हाइट की दुल्हन को लेकर घर पहुंचा. दोनों की शादी के वीडियो को देख लोग उनको शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
3 फीट का दूल्हा-
हम बात कर रहे हैं गांव चंदाना के रहने वाले विक्रम जिनकी आयु करीब 26 साल हो चुकी है, लेकिन अभी तक हाइट छोटी होने के कारण उनका रिश्ता नहीं हो पाया था. हालांकि पहले रिश्ते आए भी, लेकिन परिवार ने शादी से मना कर दिया, क्योंकि विक्रम से बड़े भाइयों की उस समय तक शादी नहीं हुई थी. अब उनके बाद विक्रम का नंबर आया.
दु्ल्हन लेकर घर पहुंचा दूल्हा-
बेटे की शादी करने के लिए लड़के के माता-पिता भी अपनी जाति में लड़की तलाश करते रहे. आखिरकार अब परिवार ने जींद के गांव हाट में लड़की ढूंढी. रिश्तेदारों की सहायता से अपने बेटे का रिश्ता पक्का किया. अब रविवार देर रात को लड़का विक्रम अपने माता पिता के सामने उनकी बहु को लेकर पहुंचा तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रही. कोई नव विवाहिता जोड़े के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिया तो कोई उनको आशीर्वाद देते हुए नजर आया.
भगवान ने बनाई जोड़ी- विक्रम
विक्रम ने शादी के बारे में कहा कि उनकी जोड़ी भगवान ने बनाई है. बारात में भी वे कम ही लोगों को लेकर गए. उनकी पत्नी प्रियंका के साथ वे खुशी से जीवनयापन करेंगे. विक्रम ने कहा कि वह जागरण मंडली में काम करता है. लड़के के पिता दर्शन लाल ने बताया कि उनके बेटे की शादी से वे काफी खुश हैं। उनके बेटे का घर बस गया है और परिवार के एक नया सदस्य शामिल हुआ है.
(वीरेंद्र पुरी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: