scorecardresearch

करवाचौथ पर चाहिए चांद जैसा निखार? रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज... चमक जाएगा चेहरा!

एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल से बना मिश्रण त्वचा को नमी देने और उसे मुलायम बनाने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका.

Advertisement
चांद सा समकेगा चेहरा चांद सा समकेगा चेहरा

करवाचौथ पर चांद का दीदार करने से पहले हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा भी चांद की तरह चमकता नजर आए. इसके लिए कोई पार्लर का चक्कर लगाती है, तो कोई महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदती है. लेकिन त्योहार की तैयारियों के बीच अगर आपको इतना समय नहीं मिल रहा है, तो अपनी स्किन की देखभाल के लिए एक आसान तरीका आजमा सकती हैं. एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल से बना मिश्रण त्वचा को नमी देने और उसे मुलायम बनाने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका.

इन 2 चीजों से तैयार करें होममेड सीरम
इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको घर पर आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों की जरूरत होगी.
1 से 2 चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल.
1 विटामिन-ई कैप्सूल.
2 से 3 बूंदें बादाम का तेल. इसे मिलाना वैकल्पिक है.

रात में ऐसे करें इस्तेमाल
एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल लें. अब विटामिन-ई कैप्सूल को काटकर उसका तेल इसमें मिला दें. अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो बादाम के तेल की कुछ बूंदें भी डाल सकती हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें.

सोने से पहले माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धो लें. इसके बाद मुलायम तौलिए से त्वचा को हल्के हाथों से सुखाएं.

तैयार मिश्रण की थोड़ी मात्रा चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे आंखों के आसपास लगाने से बचें. पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

अगर मिश्रण आपकी त्वचा को सूट करता है, तो इसे थोड़ी देर लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें. इसे पूरी रात लगाकर रखना जरूरी नहीं है.

इन बातों का रखें ध्यान
एलोवेरा त्वचा को नमी देने में मदद कर सकता है, जबकि विटामिन-ई का तेल कुछ लोगों की त्वचा पर भारी पड़ सकता है. इससे जलन या मुंहासों की समस्या भी हो सकती है. इसलिए करवाचौथ से ठीक पहले कोई नया नुस्खा आजमाने से पहले सावधानी बरतें. चेहरे पर प्राकृतिक निखार बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद, संतुलित खानपान और नियमित मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: