scorecardresearch

'अंकल, गांव में लाइट लगवा दीजिए', बच्चों की DM से गुहार

यूपी के कौशांबी में 3 मासूम बच्चों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो डीएम से गुहार लगा रहे हैं. बच्चे कह रहे हैं कि डीएम अंकल, गांव में लाइट लगवा दीजिए, अंधेरे में निकलने में डर लगता है.

Advertisement
Kaushambi News Kaushambi News

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 3 मासूम बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में तीनों बच्चे हाथ जोड़कर डीएम अंकल से गांव के खंभों पर लाइट लगवाने की अपील करते नजर आ रहे हैं. 

गांव में अंधेरा है- वायरल वीडियो
बच्चों का कहना है कि गांव में अंधेरा होने के बाद बाहर निकलने में डर लगता है, क्योंकि गांव के बाहर खेत हैं और जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है. बच्चों की मासूम अपील वाला वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है.

लाइट लगवाने की गुहार लगा रहे बच्चे-
यह वायरल वीडियो कौशांबी जिले के मंझनपुर तहसील और सराय अकिल थाना क्षेत्र के चक अहमदीपुर पोस्ट म्योहर गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में तीन मासूम बच्चे हाथ जोड़कर डीएम अंकल से गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं.

गांव में लाइट लगवा दीजिए DM अंकल- बच्चे
वायरल वीडियो में बच्चे कहते हैं कि DM अंकल, हमारे गांव के किसी भी खंभे में लाइट नहीं है. हम बच्चे लोग बाहर निकलने में डरते हैं. गांव के बाहर खेत है, जानवर भी रहते हैं. हम लोगों को डर लगता है, इसलिए लाइट लगवा दीजिए.

टॉर्च लेकर गलियों में घूमते हैं बच्चे-
इसके बाद बच्चे हाथ में टॉर्च लेकर गांव की गलियों में घूमते हुए खंभों पर रोशनी डालकर वहां का अंधेरा दिखाते हैं. वीडियो में कई खंभे दिखाई दे रहे हैं, जिन पर स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है. बच्चा कैमरे पर कहता है कि देखिए, गांव में कितना अंधेरा छाया हुआ है.

डीएम ने लाइट लगवाने का दिया आदेश-
वीडियो में बच्चा अपना नाम अश्वनी राव बताता है और लोगों को गांव की स्थिति दिखाता है. बच्चों की इस मासूम अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला जिलाधिकारी अमित पाल तक पहुंच गया है और डीएम ने मामले का संज्ञान लिया है. मामले में डीएम ने चायल एक्सईएन और कौशांबी BDO को जांच कर लाइट लगवाने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें: