scorecardresearch

बेटी जिंदा, फिर भी हो गया अंतिम संस्कार... प्रतापगढ़ के इस अजीबोगरीब मामले को जानिए

यूपी के प्रतापगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक परिवार ने अपनी जिंदा बेटी की शवयात्रा निकाली और उसका अंतिम संस्कार कर दिया. दरअसल लड़की ने दूसरी बिरादरी में लव मैरिज की थी. इससे परिवार नाराज था.

Advertisement
Pratapgarh News Pratapgarh News

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जेठवारा थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक परिवार ने अपनी बेटी की लव मैरिज से इतना काफी नाराज था. परिवार की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उसने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया. परिवार की तरफ से बेटी की शवयात्रा निकाली गई. उसके बाद उसके पुतले का अंतिम संस्कार किया गया. परिवार ने मान लिया कि उनकी बेटी मर चुकी है. उधर, बेटी ने कहा है कि मुझे और मेरे पति को परेशान न किया जाए. मैं अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं.

दूसरी बिरादरी के युवक से था प्रेम-
ये पूरा मामला जेठवारा गांव का है. गांव की एक युवती का दूसरी बिरादरी के एक युवक से प्रेम प्रसंग था. लेकिन एक महीने पहले युवती घर से लापता हो गई. घरवालों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला. इसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत थाने में की. पुलिस एक्शन में आई और 2 दिन पहले युवती को बरामद कर लिया. युवती अपने प्रेमी के साथ गई थी. पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को बरामद किया.

युवती ने की प्रेमी के साथ रहने की जिद-
जब युवती और उसके प्रेमी को पुलिस स्टेशन लाया गया तो वहां अगल ही ड्रामा होने लगा. युवती घर नहीं जाना चाहती थी, वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी. वो थाने में प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी. अब लड़की के परिवार के पास कोई चारा नहीं बचा था. नाराजा नाराज परिजनों ने थाने में ही कह दिया कि उनके लिए बेटी मर चुकी है. 

जिंदा बेटी की निकाली शवयात्रा-
नाराज परिजन घर लौट गए. उसके बाद रविवार को दोपहर में करीब 3 बजे परिजनों ने युवती का पुतला बनाया और प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली. इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया. अब परिवार तेरहवीं की तैयारी कर रहा है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में इस लव मैरिज की चर्चा हो रही है. 

मुझे परेशान न किया जाए- बेटी
उधर, बालिग बेटी का बयान सामने आया है. बेटी का साफ साफ कहना है कि वो बालिग हो चुकी है और वो अपने पति के साथ रहना चाहती है. लड़की ने ये भी कहा कि मेरे पति और मेरे घर वालो को परेशान न किया जाए.

ये भी पढ़ें: