scorecardresearch

Kitchen Hacks: लगा रहें एक के बाद एक सीटी? फिर भी नहीं गल रही दाल.. तो मिला दें बस ये सफेद चीज़

दाल स्वाद में जितनी स्वादिष्ट होती है, वह पकाने में भी कई बार उतनी ही उलझन से भरी हो जाती है. इसकी वजह हैं कुकर में घंटो तक उसे गलाने की कोशिश करना, फिर भी एक दाने तक का ठीक ने नहीं गलना.

Daal Cooking Tips Daal Cooking Tips

देश भर के खानपान में दाल की अपनी एक अलग जगह होती है. लगभग हर घर में दाल रोजाना बनती है और यह थाली का जरूरी हिस्सा मानी जाती है. हर प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स भी होती है. आमतौर पर लोग इसे जल्दी पकाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कई सीटी लगने के बावजूद भी दाल ठीक से नहीं गल पाती. 

ऐसे में यह न सिर्फ समय की बर्बादी होती है, बल्कि खाना बनाना भी झंझट भरा लगने लगता है. इसकी वजह है कि दाल सख्त होती है. साथ ही इसे पकाने में लोग कुछ छोटी लेकिन अहम गलतियां होती हैं, लेकिन उन्हें इन टिप्स के साथ आसानी से सुधारा जा सकता है.

दाल को भिगोना है सबसे पहला कदम
दाल को पकाने से पहले उसे भिगोना एक जरूरी हिस्सा है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. दाल को कम से कम 30 से 40 मिनट तक पानी में भिगोकर रखना चाहिए. इससे दाल के दाने नरम हो जाते हैं और पकने में कम समय लगता है. खासकर अरहर, चना या राजमा जैसी दालों के लिए भिगोना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ये दालें स्वभाव से थोड़ी सख्त होती हैं.

पानी का इस्तेमाल भी लाता है फर्क
अक्सर लोग दाल पकाते समय उसे सीधा ठंडा पानी डाल देते हैं, जो एक आम गलती है. अगर आप चाहते हैं कि दाल जल्दी और अच्छी तरह गले, तो हमेशा गर्म पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी दाल के दानों को जल्दी मुलायम बनाता है और पकाने की प्रोसेस को तेज कर देता है. इसके साथ ही एक और जरूरी बात यह है कि दाल पकाते समय शुरुआत में नमक न डालें. नमक दाल को सख्त कर सकता है, इसलिए इसे हमेशा दाल पूरी तरह गलने के बाद ही डालना चाहिए.

हल्दी और तेल का आसान उपाय
दाल को जल्दी गलाने के लिए एक और आसान तरीका है, पकाते समय उसमें एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच तेल डालना. यह न सिर्फ दाल को जल्दी पकने में मदद करता है, बल्कि उसके स्वाद और रंग को भी बेहतर बनाता है. तेल दाल के दानों को मुलायम बनाने में मदद करती है. हल्दी इसे हल्का और डाइजेस्ट करने के हिसाब से मुलायम बनाती है.

बेकिंग सोडा भी कर सकता है जादू
अगर दाल बहुत ज्यादा सख्त हो और बाकी नुस्खे काम न कर रहे हों, तो आप एक चुटकी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह दाल को जल्दी नरम करने में मदद करता है, लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में होना चाहिए. ज्यादा बेकिंग सोडा डालने से दाल का स्वाद खराब हो सकता है और उसका टेक्सचर भी बिगड़ सकता है.

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपकी दाल हर बार अच्छी तरह गलेगी और स्वाद में भी बेहतरीन बनेगी. सही तकनीक अपनाकर आप न सिर्फ समय बचा सकते हैं, बल्कि रोजाना के खाने को और भी लाजवाब बना सकते हैं.