AI Generated Image
AI Generated Image
हरा धनिया का इस्तेमाल लगभग हर डिश में किया जाता है. दाल, सब्जी, रायता, सलाद या चाट. हर खाने की सजावट और स्वाद बढ़ाने में हरा धनिया का रोल बड़ा होता है. इसकी खुशबू और ताजगी खाने को और ज्यादा स्वादिष्ट बना देती है. लेकिन ज्यादातर लोगों की शिकायत यही रहती है कि बाजार से लाया गया धनिया बहुत जल्दी खराब हो जाता है. कई बार फ्रिज में रखने के बाद भी यह दो-तीन दिन में सूखने या सड़ने लगती है.
अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर आप हरा धनिया को लंबे समय तक ताजा और हरा-भरा रख सकते हैं.
अच्छी तरह साफ करें धनिया
धनिया को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए सबसे जरूरी है कि उसे सही तरीके से साफ किया जाए. बाजार से लाने के बाद धनिया में मिट्टी और नमी रहती है, जो उसे जल्दी खराब कर सकती है. इसलिए सबसे पहले धनिया को दो से तीन बार साफ पानी से धो लें. इसके बाद उसे अच्छी तरह सुखाना बेहद जरूरी है. अगर धनिया में थोड़ी भी नमी रह गई, तो वह जल्दी सड़ सकता है.
टिशू पेपर और एयरटाइट बॉक्स का करें इस्तेमाल
हरी धनिया को स्टोर करने का सबसे आसान तरीका है टिशू पेपर और एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल. जब धनिया पूरी तरह सूख जाए, तब उसे टिशू पेपर में हल्के हाथों से लपेट दें. अब एक एयरटाइट कंटेनर लें और उसके अंदर भी टिशू पेपर बिछा दें. इसके बाद धनिया को उसमें रखकर अच्छी तरह बंद कर दें.
इस तरीके से एक्स्ट्रा नमी टिशू पेपर सोख लेता है और धनिया ज्यादा दिनों तक ताजा बना रहता है. कंटेनर को फ्रिज में रखने से धनिया की ताजगी कई दिनों तक बनी रह सकती है.
अखबार में लपेटकर भी रख सकते हैं फ्रेश
अगर आपके पास टिशू पेपर नहीं है, तो आप अखबार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए धनिया की पत्तियों को अलग करके हल्के सूखे अखबार में अच्छी तरह लपेट दें. फिर इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें.
ध्यान रखें कि अखबार या बॉक्स के अंदर ज्यादा नमी न हो. अगर अंदर मॉइश्चर जमा हो गया, तो धनिया जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए बीच-बीच में बॉक्स चेक करते रहें.
छोटी-छोटी सावधानियां रखें ध्यान
धनिया को हमेशा सूखा रखकर ही स्टोर करें. गीला धनिया जल्दी खराब होती है. साथ ही जरूरत से ज्यादा धनिया एक साथ खरीदने से बचें. सही तरीके से स्टोर किया गया धनिया कई दिनों तक हरा और ताजा बना रह सकता है, जिससे आपका खाना भी हमेशा स्वादिष्ट और फ्रेश लगेगा.