scorecardresearch

एसी अचानक हो रहा बार-बार बंद? तो मैकेनिक बुलाने से पहले.. जांच लें इन कारणों को

गर्मी के मौसम में एसी का काफी इस्तेमाल होता है. लेकिन अगर इस दौरान अचानक एसी में बंद होने की समस्या पैदा हो जाए, तो हमारी परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में हमें पता होना चाहिए कि क्या संभव कारम हो सकते हैं, जिनके चलते ऐसा हुआ हो.

AI Generated Image AI Generated Image

गर्मी के मौसम में अगर एयर कंडीशनर चलते-चलते अचानक बंद हो जाए, तो परेशानी होना आम बात है. कई बार लोग समझ नहीं पाते कि दिक्कत बिजली में है, मशीन में है या फिर कोई बड़ा तकनीकी फॉल्ट आ गया है. एसी का अपने आप बंद होना कभी भी सामान्य बात नहीं मानी जाती. लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं कि कोई बड़ा नुकसान हुआ ही होगा. कुछ छोटी समस्याएं भी इस परेशानी की वजह बन सकती हैं जिन्हें समय रहते ठीक किया जा सकता है.

एसी का गंदा फिल्टर
एसी के फिल्टर का काम कमरे की धूल और गंदगी को रोकना होता है. लेकिन जब यही फिल्टर ज्यादा गंदे हो जाते हैं, तो एयरफ्लो कम हो जाता है. इससे एसी के अंदर गर्मी बढ़ने लगती है और मशीन ओवरहीट होकर खुद-ब-खुद बंद हो सकती है. अगर आपका एसी बार-बार बंद हो रहा है, तो सबसे पहले फिल्टर की सफाई जरूर चेक करें.

बिजली की समस्या भी हो सकती है कारण
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव या खराब वायरिंग भी एसी के अचानक बंद होने की बड़ी वजह बन सकती है. एसी में एक सेफ्टी सिस्टम होता है जो बिजली से जुड़ी गड़बड़ी होने पर मशीन को अपने आप बंद कर देता है ताकि अंदर के पार्ट्स खराब न हों. अगर आपके घर में बार-बार वोल्टेज फ्लक्चुएशन होता है, तो स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है.

ओवरहीटिंग से बंद हो सकती है एसी
जब एसी लगातार लंबे समय तक चलता है या उसके अंदर कोई तकनीकी दिक्कत आ जाती है, तो मशीन जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकती है. ऐसे में सिस्टम खुद को नुकसान से बचाने के लिए ऑटोमैटिक बंद हो जाता है. यह एक तरह का सेफ्टी फीचर होता है जो बड़े नुकसान को रोकने में मदद करता है.

खराब वायरिंग से रुक सकता है कम्युनिकेशन
एसी के अंदर मौजूद तार अगर ढीले, कटे हुए या जंग लगे हों, तो थर्मोस्टेट और यूनिट के बीच सही कम्युनिकेशन नहीं हो पाता. इसका असर मशीन की परफॉर्मेंस पर पड़ता है और एसी अचानक बंद होने लगता है. ऐसी स्थिति में किसी एक्सपर्ट टेक्नीशियन से वायरिंग की जांच करवाना जरूरी होता है.