scorecardresearch

Snake Prevent tips: रसोई में भूलकर भी न फेंकें ये छिलका, बरसात में इनकी गंध से आकर्षित होकर घर में घुस सकता है जहरीला कोबरा सांप

कोबरे जैसे जहरीले सांप गंध की ओर आकर्षित होते हैं. उन्हें भोजन की तलाश होती है, ऐसे में आम का छिलका उनके लिए न्योता बन सकती है.

Cobra Cobra

बरसात का मौसम अपने साथ कई खतरों को लेकर आता है. बीमारियों से लेकर जहरीले सांपों तक से ग्रामीण इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. जहां लोग बरसात के मौसम में सांप को घर में नहीं घुसने देने के लिए अनेकों उपाय करते हैं, वहीं जरा सी लापरवाही भी सांप को न्योता दे सकती है. 

बारिश का मौसम आते ही लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर कौन-सी चीजें सांपों को घर की ओर आकर्षित कर सकती हैं. इन्हीं में एक नाम आता है आम के छिलकों का. हालांकि, यह जानना जरूरी है कि कोबरा आम के छिलके की गंध से सीधे आकर्षित नहीं होता, बल्कि इसके आसपास पनपने वाले कीड़े-मकोड़े और छोटे जीव उसे घर तक खींच सकते हैं. इसलिए रसोई में आम के छिलके लंबे समय तक पड़े रहने देना सही नहीं माना जाता.

क्या आम का छिलका सच में कोबरा को बुलाता है?
जैसे इंसान सोचता है कि सांप से पाला न पड़े, वैसे ही सांप भी इंसानों से दूर भागते हैं. लेकिन कई बार खाने की खोज और संरक्षण के लिए वह जाने अंजाने इनसान के लिए खतरा बन जाते हैं. हालांकि कोबरा आम के छिलके की गंध से आकर्षित होता है. बरसात में अगर आम के छिलके खुले में पड़े रहें, तो उन पर मक्खियां, कीड़े और दूसरे छोटे जीव इकट्ठा होने लगते हैं. ऐसे जीवों की मौजूदगी चूहों को आकर्षित करती है और चूहों की तलाश में सांप भी आसपास पहुंच जाते हैं.

बरसात में क्यों बढ़ जाता है सांपों का खतरा?
मानसून के दौरान बिलों में पानी भर जाने की वजह से सांप सूखी और सुरक्षित जगह तलाशते हैं. ऐसे में घर, स्टोर रूम, किचन, लकड़ी के ढेर या कबाड़ वाली जगह उनके छिपने की पसंदीदा जगह बन सकती है. अगर घर के आसपास गंदगी, कूड़ा या खाने का कचरा जमा हो, तो सांपों के आने की संभावना और बढ़ जाती है.

रसोई में इन बातों का रखें खास ध्यान
आम के छिलकों या किसी भी गीले जैविक कचरे को लंबे समय तक रसोई या घर के किसी कोने में न रखें. कचरे को ढक्कन वाले डस्टबिन में डालें और समय-समय पर बाहर फेंक दें. साथ ही किचन और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि कीड़े-मकोड़े और चूहे न पनप सकें.

अगर घर में सांप दिख जाए तो क्या करें?
घर में यदि कोबरा या कोई अन्य सांप दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और उसे मारने की कोशिश बिल्कुल न करें. सुरक्षित दूरी बनाकर रखें और तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें. बिना जानकारी के सांप को पकड़ने की कोशिश करना खतरनाक साबित हो सकता है.
 

ये भी पढ़ें